फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शो में कंटेस्टेंट ने दबंग खान से पूछा आपको किसी जानवर ने दौड़ाया है तो सलमान को याद आई जोधपुर की जेल

Tue, 05 Jun 2018 03:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
सलमान खान के शो 'दस का दम' ने 9 साल बाद सोमवार को छोटे पर्दे पर वापसी की है। इससे पहले सलमान खान को एंटरटेनमेंट की रात होस्ट करते देखा गया था। 'दस का दम' शो के पहले एपिसोड को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।
विज्ञापन

2 of 5
salman khan
दस का दम शो में स्टेज पर मौजूद सलमान खान ने अपने कंटेस्टेंट से एक सवाल पूछा कि कितने प्रतिशत भारतीयों को जानवर ने दौड़ाया है। यह सवाल इतना फनी था कि लोगों ने पहले तो जमकर ठहाके लगाए, लेकिन बाद में जब कंटेस्टेंट ने यही सवाल सलमान खान से पूछा को वह काफी सोच में पड़ गए।
विज्ञापन

3 of 5
Dus Ka Dum
इस सवाल का जवाब देने से पहले वह कुछ देर हंसे और फिर जवाब देते हुए बोले कि 'दौड़ा ही रहा है यार'। जैसे ही सलमान ने ये जवाब दिया लोग ठहाके मार के हंसने लगे। लोग इसे काला हिरण मामले से जोड़कर देख रहे हैं। 
 

4 of 5
Dus Ka Dum
दस का दम का ये तीसरा सीजन है। इसके पहले दो सीजन भी सलमान खान ने ही होस्ट किए थे और उनके साथ दोबारा छोटे पर्दे पर आने के लिए मेकर्स को करीब एक दशक का वक्त लग गया। दस का दम के इस सीजन का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार को होगा। हालांकि पहले ये शो वीकेंड पर आता था। अमरीकी टीवी शो ' पॉवर 10 ' के तर्ज पर बने इस शो का पहला सीजन साल 2008 में आया था और एक साल बाद दूसरा सीजन भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan
काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड स्टार सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने दोषी मानते हुए 5 साल की सजा सुनाई थीं। इसके बाद सलमान को सीधे जोधपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। जेल में दो दिन रहने के बाद सलमान को सेशन कोर्ट ने 50-50 हजार के दो निजी मुचलकों पर जमानत दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें