फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म स्टार्स के सहारे कांग्रेस और विद्या के निधन से दुखी अमिताभ सहित ये बॉलीवुड की बड़ी खबरें

Sat, 17 Aug 2019 07:16 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonia Gandhi And Amitabh - फोटो : Social Media
देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस लंबे समय से मुश्किलों के दौरान से गुजर रही है। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस काफी समय से पार्टी में जान फूंकने में लगी हुई है। ऐसे में महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी ने जनता और पार्टी के बीच अच्छा तालमेल बनाने के लिए बॉलीवुड सितारों का सहारा लेने का फैसला किया है।

कांग्रेस के लिए उर्मिला मातोंडकर जनता से बनवाएंगी TikTok वीडियो, ये है बड़ी वजह
विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan and Vidya Sinha - फोटो : Social Media
'रजनीगंधा', 'छोटी सी बात', 'मेरा जीवन', 'इनकार', 'जीवन मुक्त', 'किताब', 'पति पत्नी और वो', 'तुम्हारे लिए', 'सबूत' जैसी कई फिल्मों में शानदार अभिनय करने वाली विद्या सिन्हा का 15 अगस्त को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। विद्या के निधन की खबर से बॉलीवुड स्टार्स दुखी हैं। कई स्टार्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। अमिताभ बच्चन ने भी विद्या के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

विद्या सिन्हा के निधन की खबर सुनकर दुखी हुए अमिताभ बच्चन, ट्वीट कर कही ये बात
विज्ञापन

3 of 5
Disha Vakani
तारक मेहता का उलटा चश्मा से घर-घर में मशहूर हुईं दयाबेन यानि दिशा वकानी का आज जन्मदिन है। दिशा का जन्म 17 अगस्त 1978 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गुजराती थियेटर से की थी। भले ही इन दिनों दिशा ने तारक मेहता का उलटा चश्मा सीरियल से दूरी बना ली हो लेकिन आज भी उनके चाहने वालों को विश्वास है कि वो एक दिन जरूर वापसी करेंगी।

तारक मेहता..' की दयाबेन को बी-ग्रेड फिल्म में करना पड़ा था काम, कई बार हुआ था फ्रॉड

4 of 5
Adnan Sami - फोटो : Social Media
बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ने 15 अगस्त को भारत की आजादी की 73वीं सालगिरह का जश्न मनाया था। ये दिन अदनान के लिए इसलिए भी ज्यादा खास होता है क्योंकि इसी दिन उनका जन्मदिन होता है। अदनान को 2016 में भारत की नागरिकता मिली थी। वो खुलकर भारत का समर्थन करते हैं इससे कई पाकिस्तानी चिढ़ जाते हैं। हाल ही में एक बार फिर कुछ पाकिस्तानी ट्रोलर्स ने अदनान को ट्रोल करने की कोशिश की तो सिंगर ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।

पाकिस्तानी ट्रोलर ने पूछा- आखिरी बार बीफ कब खाया था, अदनान सामी ने दिया मुंहतोड़ जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mallika Sherawat - फोटो : Social Media
'मर्डर', 'हिस्स' और 'डर्टी पॉलिटिक्स' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने बॉलीवुड फिल्मों में न्यूड और किसिंग सीन को लेकर बड़ी बात बोली है। मल्लिका लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में बोल्ड सीन और आइटम नंबर करने की वजह से सुर्खियों में रह चुकी हैं। 

फिल्मों में किसिंग सीन को लेकर मल्लिका शेरावत का बड़ा बयान, बोलीं- 'मर्डर में तो...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें