फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाला के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ये डायरेक्टर, कंगना का बायोपिक पर बड़ा खुलासा, पांच खबरें

Wed, 23 Oct 2019 04:36 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bala, udja chaman - फोटो : Social Media
'बाला' की रिलीज रोकने को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे 'उजड़ा चमन' के डायरेक्टर
अभिनेता आयुष्मान खुराना स्टारर 'बाला' की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। फिल्म 'उजड़ा चमन ' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर बाला की रिलीज रोकने की मांग की है। अभिषेक का कहना है कि उनकी फिल्म कन्नड़ फिल्म 'ओंडू मोट्टेया काठे' का रीमेक है और फिल्म से जुड़े सभी अधिकार उनके पास हैं, इसलिए बाला की रिलीज को रोका जाना चाहिए। फिल्म 'उजड़ा चमन' के मेकर्स ने फिल्म 'बाला' के मेकर्स पर कंटेंट चुराने का आरोप लगाया था, जिन्हें बाला के मेकर्स ने नकारते हुए फिल्म की रिलीज डेट को बदलकर 7 नवंबर कर दिया जो कि 'उजड़ा चमन 'की रिलीज डेट से एक दिन पहले है। फिल्म 'उजड़ा चमन' 8 नंवबर को रिलीज होनी है।
विज्ञापन

2 of 5
दीप - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खुद पर बना मीम
दीपिका पादुकोण अपनी एक्टिंग से फैंस को खुश करती ही हैं। उनकी खूबसूरती और फैशन के भी सब कायल हैं। अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए भी दीपिका सोशल मीडिया का खूब सहारा लेती हैं। हाल ही में दीपिका जियो फिल्म फेस्टिवल में प्रिंसेस लुक में पहुंची थी। दीपिका ने बेबी पिंक और ब्लैक गाउन पहना था जो उनके फैंस को काफी पसंद आया। फैंस ने इसे लेकर काफी सारी मीम बना डाले। इन्हीं में से एक मीम को खुद दीपिका ने शेयर किया। मीम में रणवीर सिंह बच्चे के कपड़ों में हैं और एक कैंडी पकड़े हुए हैं। उस कैंडी पर दीपिका की तस्वीर लगी हुई है। मीम पर लिखा हुआ है माई फेवरेट कैंडी यानी मेरी सबसे ज्यादा पसंदीदा कैंडी। दीपिका का यह अंदाज फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उन्हें रणवीर की कैंडी बता रहे हैं। दीपिका और रणवीर एक साथ फिल्म '1983' में दिखाई देंगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
shahid kapoor - फोटो : social media
सलमान-ऐश्वर्या को इस फिल्म में एक साथ देखना चाहते हैं शाहिद
फिल्म 'कबीर सिंह' की सफलता का स्वाद चख रहे शाहिद कपूर अपने चटपटे अंदाज के साथ फैंस का दिल जीतते रहते हैं। नेहा धूपिया के चैट शो में पहुंचे शाहिद ने एक बड़ी ही अलग सी बात कही। नेहा ने शाहिद से पूछा कि अगर 'पद्दमावत' के लिए फिर से एक्टर्स को चुनना चाहेंगे तो वो कौन होंगे। इस पर शाहिद बोले, उन्हें लगता है फिल्म ' हम दिल दे चुके सनम ' की कास्ट यहां पर फिट बैठेगी।
फिल्म में सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन मुख्य किरदारों में थे और फिल्म का निर्देशन भी संजय लीला भंसाली ने ही किया था। यह फिल्म भी बहुत सफल हुई थी। शाहिद ने शो पर निक जोनस और अपने भाई ईशान खट्टर को रिलेशनशिप पर सलाह भी दी। शाहिद ने निक को कहा कि दोनों एक दूसरे के बैकग्राउंड को अच्छे से समझें और ईशान को कहा कि काम और निजी जिंदगी में बैलेंस बना कर रखें।

4 of 5
karan Patel
दिसंबर में करण पटेल के घर पर आ सकता है नया मेहमान
टीवी स्टार करण पटेल जल्द ही पापा बनने वाले हैं। करण पटेल ने 2015 में टीवी एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी की थी। इससे पहले दोनों ने एक नए मेहमान को अपने परिवार में लाने की कोशिश की थी लेकिन कुछ परेशानियों की वजह से अंकिता का मिसकैरिज हो गया था लेकिन इस बार करण पटेल अपनी पत्नी का खास ख्याल रख रहे हैं और दोनों दिसंबर में माता- पिता बन सकते हैं। करण पटेल इस खबर को सार्वजनिक रूप से बताना नहीं चाहते थे लेकिन फैंस को जैसे ही इस खबर का पता चला उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर बधाईयों का तांता लग गया। फैंस इस खबर से काफी खुश हैं। करण पटेल स्टार प्लस के शो 'ये हैं मोहब्बतें' में नजर आते थे, लेकिन कुछ वक्त पहले उन्होंने यह शो छोड़ दिया था। करण ने खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्सा लिया है और खबर है कि जल्द वो अपने पुराने शो में वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kangana ranaut with sister - फोटो : instagram
कंगना रनौत ने अपनी बायोपिक को लेकर किया बड़ा खुलासा
अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर और बेबाकी से बात करने वाली कंगना रनौत ने अपनी बायोपिक को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर उनके ऊपर फिल्म बनती है तो उनकी कहानी सिर्फ उनकी बहन रंगोली ही कह सकती है। कंगना ने बताया कि वो अपने ऊपर काफी ज्यादा सख्त होंगी और जिन मुश्किलों को उन्होंने झेला है और जो उन्होंने अपनी जिंदगी में हासिल किया उसे वो कभी नहीं बता पाएंगी जो कि सही नहीं होगा। कंगना ने कहा रंगोली ने मेरी जिंदगी को शुरू से देखा है और उन्हें सब पता है वो ईमानदारी के साथ इस काम को करेंगी। कंगना और उनकी बहन रंगोली एक दूसरे के बहुत करीब हैं। दोनों ही एक दूसरे के साथ हर विवाद और परेशानी में जमकर खड़ी रहती हैं। कंगना की बायोपिक बनने की खबर काफी दिनों से चर्चा में है लेकिन किसी न किसी प्रोजेक्ट के चलते बात आगे नहीं बढ़ पाई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें