फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेमस टीवी एंकर के खिलाफ मामला दर्ज, ऑन कैमरा कहा था - 'इंडस्ट्री में काम करती हैं वेश्याएं'

Mon, 26 Mar 2018 04:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
अक्सर कोई न कोई मुद्दा फिल्म इंडस्ट्री में तीखी बहस की वजह बन जाता है। बीते काफी दिनों से कास्टिंग काउच शब्द ने भी सिनेमाजगत में तहलका मचा दिया है। वहीं अब हाल ही में एक तेलगू न्यूज चैनल में शो के दौरान फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली महिलाओं के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया जिसके बाद एंकर के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
E Sambashiva Rao
दरअसल, 23 मार्च को तेलगू न्यूज चैनल टीवी 5 पर एक शो रखा गया था। इस शो में फिल्म इंडस्ट्री के अलावा राजनीति जगत के कई दिग्गज नेताओं को बुलाया गया था। बहस का मुद्दा आंध्र प्रदेश के लिए स्पेशल कैटेगरी स्टेटस था इस शो के एंकर ई संबाशिव राव थे। शो के दौरान एक मुद्दे पर एंकर राव और मशहूर तेलगू स्क्रीन राइटर पोसानी कृष्ण मुरली के बीच बहस हो गई थी। यहां तक कि एंकर ने फिल्म इंडस्ट्री के लिए 'दलाल' शब्द का इस्तेमाल कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
Posani Krishna Murali
शो में एमएलसी बाबू राजेन्द्र प्रसाद तेलगू एक्टर्स पर स्पेशल पैकेज के मुद्दे पर राय नहीं रखने को लेकर आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि जैसे जल्लीकट्टू के लिए जोरदार प्रदर्शन किया गया वैसे ही पैकेज के लिए एक्टर्स राज्य के लिए प्रदर्शन क्यों नहीं कर रहे हैं? जानकारी के मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री का बचाव करते हुए एक्टर पोसानी ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया जिसके बाद मामला दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई।

4 of 5
Telugu industry
मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द का इस्तेमाल होने पर एंकर ई संबाशिव राव भड़क उठे। उन्होंने तेलगू एक्टर पोसानी से पूछा कि क्या आपकी फिल्म इंडस्ट्री में दलाल नहीं है क्या वहां वेश्याएं नहीं हैं? दोनों की तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया हालांकि बाद में मामला बढ़ता देख उसे हटा दिया गया। वीडियो वायरल होते ही तेलगू फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोगों ने जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन में एंकर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज करवा दिया। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dinesh Akula
इस मामले पर टीवी 5 के एडिटर दिनेश अकुला ने ट्वीट करके पूरे मामला पर दुख प्रकट किया है। एडिटर दिनेश अकुला ने ट्वीट किया - '23 मार्च को शो में बहस के दौरान जिन शब्दों का इस्तेमाल हुआ उससे बहुत दुखी हूं। आपको विश्वास दिलाते हैं कि आगे से ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं होगा। टीवी 5 हमेशा पत्रकारिता के मानकों का रखरखाव करता है और ऐसा करता रहेगा।' 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें