फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदा और भांजे अभिषेक में बिगड़े रिश्ते, पत्नी ने किया खुलासा तो सामने आई ये वजह

Sun, 24 Jun 2018 02:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनके मामा गोविंदा के बीच एकबार फिर अनबन की खबरें हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोविंदा की पत्नी सुनीता ने खुद इस अनबन का खुलासा किया है। दरअसल कुछ दिनों पहले कृष्णा और कश्मीरा ने अपने जुड़वां बच्चों का जन्मदिन मनाया था। बर्थडे पार्टी में भी गोविंदा का परिवार नहीं दिखा था। 
विज्ञापन

2 of 4
इस बाबत सुनीता का कहना है कि, ‘हमने उनसे दूरी बना ली है और ये दूरी कभी नहीं मिटने वाली है। बर्थडे पार्टी के दिन हम लंदन में थे। वैसे भी हमें बुलाया ही नहीं गया था। बुलाते तो भी हम नहीं जाते।’ सुनीता के बयान पर अब कॉमेडियन कृष्णा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, ‘सुनीता मामी ने परिवार को इस हद तक प्रभावित किया है कि आजकल उनके बच्चे भी हमसे बात नहीं करते हैं।’ 
विज्ञापन

3 of 4
सुनीता ने इसके पहले कहा था कि गोविंदा का नाम इस्तेमाल करके ही कृष्णा फेमस हुए हैं। इस पर कॉमेडियन ने कहा, ‘क्या उन्होंने मुझे लॉन्च किया, क्या उन्होंने कभी मेरे लिए परफॉर्म किया? यदि गोविंदा का भांजा होने की वजह से मुझे फेम मिला तो उनके बाकी के भतीजे और भतीजियां कहां हैं?’ 
विज्ञापन

4 of 4
हालांकि कृष्णा यह स्वीकार करते हैं कि उनके मामा ने पैसे से लेकर हर तरह से उनकी बहुत मदद की है। वह कहते हैं, ‘मैं मामा के घर छह साल तक रहा। सुनीता मामी ने बच्चे की तरह मेरी देखभाल की। यदि अब चीजें सही नहीं हो सकतीं, यह सुनकर दुख होता है। वे जानते हैं कि वे मेरे लिए कितने मायने रखते हैं।’ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें