फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉपुलर कॉमेडियन केविन हार्ट का एक्सीडेंट और ये बना बिग बॉस एम का विजेता, मनोरंजन की 5 खबरें

Mon, 02 Sep 2019 04:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केविन हार्ट

जाने माने कॉमेडियन केविन हार्ट की कार की एक्सीडेंट हो गया है। गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। खबरों की मानें तो लॉस एंजेलिस काउंटी के मुलहोलैंड हाईवे पर रविवार की तड़के हार्ट की कार का एक्सीडेंट हुआ। कार में दो अन्य लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि केविन हार्ट के ड्राइवर ने कार का नियंत्रण खो दिया और कार खाई में लुढ़क गई। केविन हार्ट गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन

2 of 5
ब्रूना अब्दुल्ला - फोटो : social media
अक्षय कुमार के साथ फिल्म देसी बॉयज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस और मॉडल ब्रूना अब्दुल्ला नेहाल ही में अपनी पहली बेटी को जन्म दिया है। ब्रूना ने अपनी बेटी का नाम ईसाबेल (Isabelle) रखा है। ब्रूना ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करके इस बाच की जानकारी दी। ब्रूना ने लिखा, 'हमारे परिवार के नए सदस्य से इंट्रोड्यूस करते हुए काफी गर्व महसूस हो रहा है। मेरी बेटी का जन्म 31 अगस्त को मुंबई में हुआ है। हम सभी काफी खुश हैं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : social media
मराठी बिग बॉस के सीजन 2 के विनर की घोषणा हो चुकी है। शिव ठाकरे इस सीजन के विजेता बने हैं। एमटीवी रोडीज के कंटेस्टेंट रह चुके शिव ने ईमानदारी के साथ गेम खेला जिसके चलते वे दर्शकों और बाकी कंटेस्टेंट्स को प्रभावित कर पाए। फिनाले एपिसोड को दिग्गज अभिनेता महेश मांजरेकर ने होस्ट किया था।
 

4 of 5
aishwarya rai, julia roberts - फोटो : social media
ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक प्रिंट मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। लेकिन इस तस्वीर पर हार्पर्स बाजार मैगजीन के लिए हुए केट विंसलेट के फोटोशूट की नकल का आरोप लगा है। 'डाइट सब्य' नामक एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने दोनों कवर की फोटो शेयर की गई है जिसमें अभिनेत्रियां अलग-अलग रंग के गाउन पहनकर लगभग एक जैसे पोज दे रही हैं। हालांकि ऐश्वर्या पर इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पत्नी संग वेकेशन से लौटे आयुष्मान - फोटो : social media
पत्नी ताहिरा कश्यप संग ऑस्ट्रिया वेकेशन मनाने गए आयुष्मान खुराना अब छुट्टियां मनाकर लौट आए हैं। आयुष्मान को पत्नी ताहिरा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। पिछले 6 महीने में आयुष्मान का फैमिली के साथ यह पहला हॉलीडे ट्रिप था। दोनों ने सोशल मीडिया पर वेकेशन की कई तस्वीरें साझा की थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें