फिल्म 'फिरंगी' का ट्रेलर आते ही कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने कॉमेडी शो पर बड़ी बात कहते हुए फैंस को ग़ुडन्यूज दी है।
विज्ञापन
2 of 8
कपिल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
कपिल शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'फिरंगी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के लिए कपिल जबरदस्त प्रमोशन कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान कपिल ने अपनी हर कॉन्ट्रोवर्सी पर खुलकर जवाब दिया। कपिल शर्मा का शो बंद हो चुका है। अब कपिल सिर्फ 'फिरंगी' पर फोकस कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 8
kapil sharma
अपकमिंग फिल्म फिरंगी के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे कपिल शर्मा ने यहां जिंदगी और फिल्मों से जुड़े कई किस्से शेयर किए। उन्होंने कहा कि कॉमेडी के अलावा मैं और कुछ नहीं जानता। नया कॉमेडी शो अब मेरे नाम से नहीं होगा। किसी और नाम से शो आएगा। इससे जो इल्जाम लगेगा वह उसी पर लगेगा।
4 of 8
kapil sunil
शो बंद होने के लिए कपिल ने खुद को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा, 'सुनील और चंदर से झगड़े के बाद चीजें बद् से बद्तर हो गईं। इसके बाद फिरंगी के एक को-एक्टर की मौत हो गई। मैंने शराब पीनी शुरू कर दी। खुद को ऑफिस में बंद कर लिया। फिर मुझे लगा कि शराब छोड़नी होगी। अब सब ठीक है।
विज्ञापन
5 of 8
kapil sharma
प्रीति सिमोस से अपने रिश्ते के बारे में कपिल बताते हैं, 'मैं इतना ओपन नहीं हूं कि अपने ब्रेकअप की बात करूं। प्रीति आज भी मेरी अच्छी दोस्त हैं। मैं 36 का हूं फिरभी डिसीजन नहीं ले पाता हूं। मैं ब्रेकअप-पैचअप नहीं मानता। मैं सभी को दिल से प्यार करता हूं और वो रिश्ता हमेशा बना रहता है।
विज्ञापन
6 of 8
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : self
कपिल ने फिल्म की कहानी के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'ये 1920 की कहानी है। जब भारत अंग्रेजों का गुलाम था। फिल्म के जरिए ये बताया गया है कि अंग्रेज बुरे नहीं थे। मेरे दादा ने मुझे बताया था कि एक बार उन्होंने एक अंग्रेज की मदद की थी। इसके बदले में उन्हें जॉब ऑफर की गई थी।
विज्ञापन
7 of 8
kapil sharma
कपिल ने बताया कि फिल्म की शूटिंग पंजाब में हुई है। ये आइडिया कपिल का ही था। उन्होंने कहा, 'मैंने पिछली फिल्म में तीन हीरोइनों के साथ रोमांस किया था। लेकिन इस फिल्म में पैसा लगाने के बावजूद हीरोइन को टच तक नहीं किया, क्योंकि 1920 में तो आंखों वाला प्यार होता था।
कपिल की मानें तो उन्होंने फिल्म के लिए कोई खास तैयारी नहीं की है। फिल्म की कहानी पर कपिल ने एक साल तक काम किया। प्रमोशन के बारे में कपिल ने कहा कि उनकी टीम अलग-अलग शहरों में जाकर प्रमोशन करेगी। बता दें कि इस फिल्म को राजीव ढींगरा ने डायरेक्ट किया है।