कपिल शर्मा अपने शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए नए कॉमिक स्टार्स को अपने शो में शामिल कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक नाम भारती सिंह का भी है। हाल ही में खबर आई थी कि भारती कपिल के शो में नजर आएंगी। इस बात की पुष्टि खुद भारती ने की थी।
Trending Videos
विज्ञापन
भारती ने कपिल शर्मा के साथ काम करने से किया मना
2 of 5
कपिल शर्मा
लेकिन अब उन्होंने कपिल के साथ काम करने से मना कर दिया है। भारती सेट पर शूटिंग के लिए पहुंची थीं लेकिन कपिल की टीम के साथ भारती की बहस हो गई। इसके चलते उन्होंने शूटिंग से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
भारती ने कपिल शर्मा के साथ काम करने से किया मना
3 of 5
Kapil Sharma
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम पर छपी खबर के मुताबिक, भारती कल रात 8 बजे कपिल की टीम के साथ अपने कैरेक्टर पर बात करने के लिए पहुंची थीं। यहां कपिल की टीम से भारती की काफी गहमा-गहमी हुई।
भारती ने कपिल शर्मा के साथ काम करने से किया मना
4 of 5
कपिल शर्मा
भारती को अपना वो कैरेक्टर पसंद नहीं आया जो कपिल की टीम ने उनके लिए लिखा था। अब उनके कैरेक्टर के लिए भारती के ब्वॉयफ्रेंड हर्ष को हायर किया गया है। अब भारती का कैरेक्टर उनका ब्वॉयफ्रेंड लिखेगा। भारती उस पर काम करेंगी।
भारती के कैरेक्टर पर फिर से काम शुरू होगा। फिलहाल भारती के शो में दिखने में अभी समय है। बता दें कि कपिल के शो की टीआरपी उस दिन के बाद से लगातार गिर रही है जबसे उनकी सुनील ग्रोवर के साथ लड़ाई हुई थी।