भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारती अपने वजन के बारे में भी शुरू से ही खुलकर बोलती आ रही हैं वह अपने वजन के बारे में बात करने से कभी हिचकिचाती नहीं है। मीडिया से बातचीत के दौरान भारती ने बताया था, 'मैं सोचती थी कि मैं मोटी हूं और मेरे घरवाले कोई मोटा-सा लड़का ढूंढ़कर मेरी शादी कर देंगे। पर हर्ष ने पहली बार जब 'आई लव यू’ लिखकर भेजा तो मैं समझ नहीं पाई कि यह स्क्रिप्ट का हिस्सा है या फिर सच है'। भारती ने बताया था, 'हर्ष जैसे पतले शख्स की तो तस्वीर भी कभी मेरे दिमाग में नहीं थी, लेकिन उसने मुझे प्यार करना सिखा दिया'। वहीं दूसरी ओर हर्ष का कहना है, भारती मेरे लिए परफेक्ट हैं। मोटे और पतले से क्या होता है। भारती दिल की बहुत अच्छी है। मैं उसके नेचर और पर्सनैलिटी से प्यार करता हूं'।