सभी को हंसा हंसा कर लोट पोट करने वाली ये लड़की आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर भारती के होने वाले पति हर्ष उनसे भी ज्यादा उत्साहित है। सेशल मीडिया पर जहां उन्होंने भारती को बर्थडे की बधाई दी वहीं अपने दिल की बात भी बड़े ही आसान से शब्दे में कह दी।
विज्ञापन
2 of 8
कॉमेडियन भारती शर्मा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बाचिया के साथ सगाई पहले ही कर ली है इसके बावजूद भी हर्ष आज अपने जज्बातों को काबू में नहीं रख पाए और अमिताभ बच्चन के साथ भारती का पुराना फोटो शेयर करते हुए लिख दिया 'इस लीजेंड के बाद मैं ही आपका हाथ थामूंगा महोतरमा'।
Is legend ke baad main hi haath thamunga aap ka mahotarma @bharti.laughterqueen @amitabhbachchan 😍😍😍
A post shared by Haarsh Limbachiyaa (@haarshlimbachiyaa30) on Jul 2, 2017 at 4:08pm PDT
विज्ञापन
3 of 8
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि भारती और हर्ष इस साल नवंबर में शादी कर सकते हैं।
Bday with the proud of india 😍😍😍😍
A post shared by Haarsh Limbachiyaa (@haarshlimbachiyaa30) on Jul 2, 2017 at 4:01pm PDT
4 of 8
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हर्ष कॉमेडी क्लासेज और कॉमेडी सर्कस के लेखक हैं। भारती ने भावुक होकर बताया 'मैंने कभी प्यार नही किया था, मुझे लगता था कि मोटी हूं तो किसी मोटे से ही शादी होगी, लेकिन हर्ष ने मुझे प्यार करना सिखाया। उसके ‘आई लव यू’ कहने से मेरे में बदलाव आया।'
विज्ञापन
5 of 8
भारती ने बताया कि "हम दोनों पिछले सात साल से प्रोफेशनल तौर पर एक दूसरे को जानते हैं। हर लड़की का सपना होता है शादी करना। मैंने भी देखा और मेरे पैरेंटस भी यही चाहते हैं कि मैं जल्दी से जिंदगी में सेटल हो जाऊं। ईमानदारी से कहूं तो मैं खुद को एक टिपिकल भारतीय गृहिणी की तरह देखना चाहती हूं, जो अपने बच्चों के लिए रोटियां बनाए। शादी के बाद मैं एक सामान्य जिंदगी बिताए।"
विज्ञापन
6 of 8
भारती कहती हैं कि मैं लकी हूं मुझे हर्ष मिले। इनकी सोच बहुत अच्छी है। शो अच्छा जाए, इसलिए यह सेट पर मुझसे फ्लर्ट करवाते हैं। भारती ने बताया कि वह और हर्ष सेट पर खूब मस्ती करते हैं। यही मस्ती उनकी रियल लाइफ का अहम हिस्सा है। हंसी को कंट्रोल ही नहीं कर पाते। सेट पर किसी की शक्ल किसी के कपड़े देखते हंसते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
भारती ने बताया कि मुझे खाना पकाने का बहुत शौक है। हर्ष को मेरे हाथ के बने गोभी के परांठे बेहद पसंद हैं। जब हम दोनों किसी पार्टी में इकट्ठे जाते हैं तो हर्ष वहीं कह देते हैं कि जाओ किचन में जाकर मेरे लिए परांठे बनाओ। पर गुस्सा तब आता है, जब हर्ष अपने साथ चार और लोगों को बिठा लेते हैं और मुझे कहते हैं कि इनके लिए भी परांठे पकाओ।