एक्टर-कॉमेडियन वरुण ठाकुर चाहते हैं कि भारत में 'गांजा' वैध कर दिया जाए। इसके अलावा वरुण ने ऋतिक-कंगना विवाद, फेमिनिज्म जैसे कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। मगर उनका अंदाज बेहद दिलचस्प था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
दरअसल, 'Vh1 इनसाइड एक्सेस' शो में नजर आने वाले वरुण से जब पूछा गया कि अगर उन्हें देश की संसद में भेजा जाए तो उनके द्वारा सबसे पहला किया काम क्या होगा, इसके जवाब में वरुण ने कहा कि वो गांजा लीगल करना चाहेंगे।
विज्ञापन
3 of 4
बॉलीवुड में 'नारीवाद' या 'फेमिनिज्म' पर आए उबाल को भी वरुण ने आड़े हाथों लिया। बकौल वरुण, यह 'छद्म नारीवाद' है। नारीवाद का अर्थ पुरुष-महिला के बीच समान अधिकार है। यह सिर्फ एक अहसास है जो अब पुरुषों को करने की आवश्यकता है।
अमेजॉन एक्सक्लूजिव के 'शैतान हवेली' में नजर आने वाले वरुण ऋतिक-कंगना केस से भी पूरी तरह परेशान हो चुके हैं। वरुण के मुताबिक अगर उनका बस चले तो वो दोनों के सारे ईमेल डिलीट कर देंगे ताकि अब इस मामले में आगे कोई विवाद खड़ा न हो।