अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पानीपत' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में अर्जुन कपूर 'सदाशिव राव भाउ' का किरदार निभा रहे हैं, लेकिन पानीपत का ट्रेलर रिलीज होने के बाद मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन अभिजीत गांगुली ने अर्जुन कपूर के अभिनय का मजाक उड़ाया है।