फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कॉमेडियन ने बनाया अर्जुन कपूर की एक्टिंग का मजाक, विराट से तुलना कर बोली ये बात

Sun, 10 Nov 2019 11:34 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
'पानीपत' में अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पानीपत' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में अर्जुन कपूर 'सदाशिव राव भाउ' का किरदार निभा रहे हैं, लेकिन पानीपत का ट्रेलर रिलीज होने के बाद मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन अभिजीत गांगुली ने अर्जुन कपूर के अभिनय का मजाक उड़ाया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
abijit ganguly - फोटो : social media
कॉमेडियन अभिजीत गांगुली ने अपनी ऑफिशियल अकाउंट ट्विटर पर एक ट्वीट किया। उन्होंने इस ट्वीट में अर्जुन कपूर के अभिनय का मजाक बनाते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से तुलना कर दी है। अभिजीत गांगुली ने अपने ट्वीट में लिखा- अर्जुन कपूर ही केवल ऐसे शख्स हैं, जो बिना दिलचस्पी के कह सकते हैं, 'मैं इस मिट्टी के लिए मरने को तैयार हूं'।"
 

 
विज्ञापन

3 of 4
Panipat - फोटो : social mumbai
इतनी ही नहीं अभिजीत गांगुली ने आगे लिखा- मुझे लगता है कि विराट कोहली ने इन सालों में अपने अभिनय कौशल पर काम किया है और अर्जुन कपूर से अच्छा अभिनय कौशल विकसित कर लिया हैं।' अभिजीत के इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत की तो इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन, संजय दत्त, मोहनीश बहल, सुहासिनी मुले, पद्मिनी कोल्हापुरे और जीनत अमान जैेस कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 
 
विज्ञापन

4 of 4
Panipat - फोटो : social media
गौरतलब है कि दिल्ली से कोई सौ किलोमीटर दूर 14 जनवरी 1761 को पानीपत की तीसरी लड़ाई हुई। इतिहास कहता है कि तब तक मराठा पश्चिमी भारत से निकलकर उत्तर तक अपना साम्राज्य स्थापित कर चुके थे। हौसले की हवाओं पर सवार इन मराठाओं ने अफगानिस्तान से आए अहमद शाह अब्दाली की भारतवर्ष में घुसती सेनाओं को माटी के लालों की मजबूती दिखाई और इस लड़ाई में जीत के बाद भी मुगल ताकतें दोबारा भारत पर आक्रमण करने का साहस कभी नहीं दिखा पाईं। इस लड़ाई में मराठों के सेनापति सदाशिव राव भाऊ थे जिन पर आशुतोष गोवारिकर ने फिल्म पानीपत बनाई है। 

पढ़ें: मलाइका अरोड़ा से शादी के सवाल पर अर्जुन कपूर ने दिया ऐसा बयान, सब होंगे हैरान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें