Cocktail 2 Box Office Collection: वीकएंड के बाद 'कॉकटेल 2' का कलेक्शन काफी घटा है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने 'वेलकम टू द जंगल' के आगे कितनी कमाई की है।
होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज का आज नौवां दिन है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छी शुरुआत की। वीकएंड पर भी इसने अच्छा कलेक्शन किया। अब इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। इसमें शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन ने अदाकारी की है।
विज्ञापन
2 of 5
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : X
'कॉकटेल 2' का टोटल कलेक्शन
नौवें दिन फिल्म 'कॉकटेल 2' का कलेक्शन घट गया है। आज खबर लिखे जाने तक इसने बॉक्स ऑफिस पर 2.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। 'कॉकटेल 2' की कुल कमाई 77.38 करोड़ रुपये हो चुकी है।
विज्ञापन
3 of 5
कॉकटेल 2
- फोटो : X
'कॉकटेल 2' का अब तक का कलेक्शन
पहले दिन 'कॉकटेल 2' ने 13.50 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
दूसरे दिन इसने 16.25 करोड़ रुपये की कमाई की।
तीसरे दिन यानी रविवार को इसने सबसे ज्यादा 17.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
चौथे दिन इसकी कमाई घटी और इसने 6.75 करोड़ रुपये कमाए।
पांचवें दिन इसने 6.65 करोड़ रुपये कमाए।
छठे दिन इसकी कमाई 5.25 करोड़ रुपये रही।
सातवें दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
आठवें दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये कमाए।
4 of 5
कॉकटेल 2
- फोटो : X
‘कॉकटेल 2’ के लिए चुनौती
बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ के लिए कई चुनौतियां हैं। कल सिनेमाघरों में 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज हुई। इस फिल्म ने आज खबर लिखे जाने तक 12.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं 'कॉकटेल 2' के साथ रिलीज हुई फिल्म 'मां इंटी बंगारम' ने आज 2.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दोनों फिल्मों की कमाई का असर 'कॉकटेल 2' पर पड़ा है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘कॉकटेल 2’ रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसकी कहानी कुणाल (शाहिद कपूर), दीया (रश्मिका मंदाना) और एली (कृति सेनन) के आस-पास घूमती है। कुणाल और दीया के रिश्ते में पहले वाला रोमांच नहीं बचा। इस बीच एली की एंट्री होती है। दीया, कुणाल को परखने के लिए एली को आगे करती है। सिर्फ दो दिन साथ घूमने के बाद एली को कुणाल से प्यार हो जाता है। इसके बाद कहानी में ट्विस्ट आता है।