फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cocktail 2 Collection: क्या दर्शकों को भा रही 'कॉकटेल 2'? जानें पहले हफ्ते में कितनी हुई फिल्म की कमाई?

Thu, 25 Jun 2026 07:03 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Cocktail 2 Box Office Collection: वीकएंड के बाद होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'कॉकटेल 2' के कलेक्शन में गिरावट आई है। हालांकि इसने 'मैं वापस आउंगा' से ज्यादा कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
कॉकटेल 2 - फोटो : अमर उजाला
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की अदाकारी से सजी फिल्म ‘कॉकटेल 2' की रिलीज का आज सातवां दिन है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। दर्शकों को तीनों कलाकारों का अभिनय पसंद आ रहा है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन

2 of 5
कॉकटेल 2 - फोटो : X
'कॉकटेल 2' का कुल कलेक्शन
'कॉकटेल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। इसने वीकएंड पर भी अच्छा कलेक्शन किया था। अब इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन खबर लिखे जाने तक 2.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। 'कॉकटेल 2' की कुल कमाई 68.55 करोड़ रुपये हो चुकी है।

यह खबर भी पढ़ें: जॉन अब्राहम ने शेयर किया नए प्रोजेक्ट का एआई जनरेटेड वीडियो? यूजर्स को नहीं आया पसंद; दिए ऐसे रिएक्शन
 
विज्ञापन

3 of 5
कॉकटेल 2 रिव्यू - फोटो : साभार@imdb
'कॉकटेल 2' की अब तक की कमाई़
  • फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.50 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
  • दूसरे दिन इसने 16.25 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • तीसरे दिन रविवार को इसने सबसे ज्यादा 17.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • चौथे दिन इसकी कमाई घटी और इसने 6.75 करोड़ रुपये कमाए।
  • पांचवें दिन इसने 6.65 करोड़ रुपये कमाए।
  • छठे दिन इसकी कमाई 5.25 करोड़ रुपये रही। 

4 of 5
कॉकटेल 2 - फोटो : एक्स
‘कॉकटेल 2’ की कहानी
फिल्म ‘कॉकटेल 2’ रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसकी कहानी कुणाल (शाहिद कपूर), दीया (रश्मिका मंदाना) और एली (कृति सेनन) के आस-पास घूमती है। कुणाल और दीया रिश्ते में हैं, लेकिन उनके रिश्ते में पहले वाला रोमांच नहीं बचा। फिर एली की एंट्री होती है। दीया, कुणाल को परखने के लिए एली को आगे करती है। यहां तक सब ठीक लगता है। लेकिन उसके बाद सिर्फ दो दिन साथ घूमने के बाद एली को कुणाल से प्यार हो जाता है। इसके बाद फिल्म में शुरू होता है असल ड्रामा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा में' शरवरी और वेदांग रैना - फोटो : X
‘मैं वापस आऊंगा’ का कलेक्शन
‘कॉकटेल 2’ के अलावा बॉक्स ऑफिस पर इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ भी मौजूद है। इस फिल्म ने गुरुवार यानी 14वें दिन 1.33 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका कुल कलेक्शन 33.78 करोड़ रुपये हो चुका है। आज के कलेक्शन में ‘कॉकटेल 2’ आगे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें