फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप कुमार के संपत्ति विवाद पर सीएमओ महाराष्ट्र ने दिया दखल, शुरू हुई मामले की जांच

Thu, 20 Dec 2018 08:37 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिलीप कुमार
दिलीप कुमार और सायरा बानो इन दिनों डर के साए में जी रहे हैं । सायरा का आरोप है कि बिल्डर समीर भोजवानी उनके पुराने बंगले को हड़पने की कोशिश कर रहा है । साथ ही उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं । पिछले दिनों सायरा ने पीएम मोदी से गुहार लगाई थी कि बंगले को सुरक्षित रखने में उनकी मदद करें । 
विज्ञापन

2 of 5
दिलीप कुमार और शायरा बानो
अब इस मामले पर सीएमओ महाराष्ट्र ने दखल दिया है और मुंबई पुलिस की इकनॉमिक ऑफेंस विंग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  वे लोग चार्जशीट फाइल करेंगे। एक दूसरे मामले में बिल्डर को मिल रही बेल पर रोक के लिए पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट में ऐप्लिकेशन भी फाइल की है।
विज्ञापन

3 of 5
दिलीप कुमार, लता मंगेश्कर
इस बिल्डर पर आरोप है कि उसने दो प्लॉटों पर मालिकाना हक का दावा किया है जिन पर दिलीप कुमार का बंगला बना हुआ है । इस पर सायरा ने कहा था, "अगर जरूरत पड़ी तो मैं दिल्ली में पीएम मोदी से मिलूंगी । मुझे नहीं पता कि मैं इसे कैसे आगे बढ़ाऊंगी लेकिन मैं इसे आगे बढ़ाऊंगी ।" सायरा ने ये भी कहा कि वे खतरे में हैं ।

4 of 5
दिलीप कुमार
एक लीडिंग वेबसाइट से बात करते हुए सायरा कहती हैं, 'ये देखना काफी दुख भरा है कि दिलीप साहब खुद के घर से ही बाहर रह रहे हैं । हम खतरे में हैं । 1950 के दशक से दिलीप कुमार इस घर के मालिक हैं। साल 2002 को हमें वो घर छोड़ना पड़ा क्योंकि मकान की हालत खस्ता हो चली थी ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शायरा बानो और दिलीप कुमार
साथ ही सायरा ने कहा था, 'सीएम फडणवीस इस मामले में अपनी तरफ से कोशिश कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि पीएम के दखल के बाद कुछ अच्छा परिणाम निकलेगा। भोजवानी, दिलीप साहब की अस्वस्थता का फायदा उठा रहा है।' अब सायरा की कोशिश रंग लाई है और उन्हें इंसाफ मिलने की पूरी उम्मीद है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें