सिंघम 3
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रिलायंस एंटरटेनमेंट ने रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'सिंघम' और 'गोलमाल' सीरीज की फिल्मों की पेशकश की है। वहीं, यशराज फिल्म्स ने भी सलमान खान की फिल्में जैसे सुल्तान, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर और धूम फ्रेंचाइजी की फिल्मों का ऑफर दिया है। वॉर्नर ब्रदर्स क्रिस्टोफर नोलन या फिर अपनी कुछ और हॉरर या रोमांटिक कॉमेडी फिल्में देने के लिए तैयार है। कुल मिलाकर इन स्टूडियोज के पास में अच्छा खासा कंटेंट है जो लोगों को सिनेमाघरों में जुटाने के लिए काफी है। कुछ एक्जीबिटर्स शोले, मुगल-ए-आजम, हेरा फेरी, ए वेडनेसडे जैसी फिल्मों को भी सिनेमाघरों में फिर से रिलीज करने की तैयारी में हैं।