फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहीं ठुमरी साम्राज्ञी गिरीजा देवी, लता मंगेशकर ने कुछ यूं किया याद

Wed, 25 Oct 2017 11:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
1 of 5
गिरीजा देवी
ठुमरी साम्राज्ञी गिरिजा देवी का मंगलवार रात करीब 9 बजे कोलकाता में दिल का दौरा पड़ने से 88 साल की उम्र में निधन हो गया। पिछले कई दिनों से उनका इलाज बीएम बिड़ला नर्सिंग होम में  चल रहा था। उनकी मौत के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है। 
विज्ञापन

2 of 5
गिरीजा देवी
बनारस घराने की शान और प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी को लोग प्यार से 'अप्पा' कहकर बुलाया करते थे। शास्त्रीय, उप-शास्त्रीय और ठुमरी गायन को परिष्कृत करने और इसे लोकप्रिय बनाने में अप्पा का बहुत बड़ा योगदान था। 
विज्ञापन

3 of 5
गिरीजा देवी
गिरिजा देवी को संगीत नाटक अकादमी द्वारा भी सम्मानित किया गया था। गायकी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें वर्ष 1972 में पद्मश्री, वर्ष 1989 में पद्मभूषण और वर्ष 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। गिरिजा देवी के निधन पर सोशल मीडिया में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी। गीत से संगीत से जुड़े और इससे इतर लोगों ने भी टि्वटर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

4 of 5
गिरीजा देवी
ट्वीट में लता मंगेशकर ने उनके साथ अपनी फोटो शेयर की और लिखा। - 'महान शास्त्रीय और ठुमरी गायिका गिरीजा देवी जी हमारे बीच नहीं रही ये सुनके मुझे बहुत दुःख हुआ। हमारे उनके बहुत अच्छे संबंध थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लता मंगेशकर
एक और ट्वीट में स्वर सामाग्री लता मंगेशकर ने लिखा- 'गिरीजा देवी जी एक बहुत अच्छी महिला थी, मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पण करती हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।'
  Girija Devi ji ek bahut acchi mahila thi. Main unko shraddhanjali arpan karti hun. ishwar unki aatma ko shanti pradan kare . — Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) October 24, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें