फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कभी खुशी कभी गम' के सेट पर ऋतिक रोशन से बात नहीं करते थे शाहरुख, अमिताभ और काजोल, करण जौहर ने किया खुलासा

Sun, 11 Apr 2021 09:28 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कभी खुशी कभी गम - फोटो : Social Media
साल 2001 में आई करण जौहर के निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' बेहद पारिवारिक प्यार के माहौल से भरी थी। लेकिन दूसरी ओर इस फिल्म के सेट पर पारिवारिक माहौल बिल्कुल नहीं था। दरअसल, इस फिल्म के सेट पर शाहरुख, काजोल और अमिताभ, ऋतिक रोशन से बात नहीं करते थे। करण जौहर ने अपनी किताब 'एन अनसुटेबल ब्वॉय' में खुलासा किया कि शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और काजोल उनसे (ऋतिक) दूरी बनाकर रखते थे और इसके लिए उन्हें बुरा लगता था। 
विज्ञापन

2 of 5
कभी खुशी कभी गम - फोटो : Social Media
इस बात का जिक्र करते हुए करण जौहर ने बताया कि सेट पर अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान और काजोल जैसे बड़े स्टार्स ऋतिक रोशन से ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते थे। इसके पीछे वजह से ऋतिक की फिल्म कहो न प्यार का सुपरहिट हो जाना।
विज्ञापन

3 of 5
कभी खुशी कभी गम - फोटो : Social Media
कहा जाता है कि ऋतिक की फिल्म 'कहो न प्यार है' की सफलता के बाद उन्हें अगला सुपर स्टार कहा जाने लगा था। ऐसे में लोग उनकी तुलना शाहरुख खान से करने लगे थे। करण ने अपनी किताब में लिखा है, 'यह अनुचित था क्योंकि ऋतिक बहुत जूनियर थे, और शाहरुख पहले से ही इतने बड़े स्टार थे। लेकिन वह ऐसा दौर था जब शाहरुख की एक या दो फिल्में फ्लॉप हो गई थीं और मीडिया ने ऋतिक को प्रोजेक्ट करना शुरू कर दिया था।'



 

4 of 5
कभी खुशी कभी गम
 करण ने लिखा है, 'जो नकारात्मकता सामने आई थी, वह सही नहीं थी, और यह वास्तव में दुखद थी। मुझे लगा कि शूटिंग के दौरान ऋतिक एकमात्र ऐसा व्यक्ति थे जिसका थोड़ा-सा हाथ पकड़ने की जरूरत थी। बच्चन के साथ उनके समीकरण नहीं थे। शाहरुख भी उस समय थोड़ा दूर थे। इसमें काजोल भी शामिल थीं।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कभी खुशी कभी गम - फोटो : Social Media
करण ने आगे बताया कि कभी खुशी कभी गम के दौरान ऋतिक खोए हुए बच्चे की तरह थे जिसको सहज करने की कोशिश की। करण ने इस किताब में बताया, 'मुझे लगा कि मुझे उसका हाथ थोड़ा पकड़ने की जरूरत है। और हमारे बीच अच्छी दोस्ती हो गई। और ऋतिक वैसे भी लोगों से घुलते मिलते नहीं थे। लेकिन अब वह बेहतर हो गए हैं।' गौरतलब है कि कभी खुशी कभी गम ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई और अब तक की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें