नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देश के अलग-अलग जगहों पर भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में भी छात्र इस अधिनियम के खिलाफ हैं। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा में तीन छात्र घायल हुए हैं। पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने जहां इन छात्रों का समर्थन किया तो वहीं कुछ विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Vivek Agnihotri
- फोटो : amar ujala, mumbai
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा- 'जो लोग इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं क्या उनमें से किसी को पता है कि आखिर ये है क्या? आपको क्या लगता है कि विरोध करने वाले और खुद को बुद्धजीवी कहने वालों ने इस बिल को विस्तार से पढ़ा होगा?'
विज्ञापन
3 of 5
Konkona Sen Sharma
- फोटो : Social Media
अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने लिखा- 'हम छात्रों के साथ हैं। दिल्ली पुलिस आप पर शर्म है।'
4 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : instagram
तापसी पन्नू ने छात्राओं का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'आश्चर्यजनक है कि क्या यह शुरुआत है या अंत। जो भी हो लेकिन नए नियम लिखे जा रहे हैं। अगर कोई इनमें फिट नहीं है तो नतीजा आपके सामने है। यह वीडियो देख दिल टूट जाता है।'
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने ट्वीट किया कि 'यह दुखद है। क्या किसी देश में यह सामान्य है? इतने फोर्स की क्या जरुरत है? स्टूडेंट्स के लाइब्रेरी के अंदर आंसू गैस कौन छोड़ रहा है?'