सिटाडेल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लेकिन, वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के फ्लॉप होने और उसके तुरंत बाद अमेजन के सीईओ एंडी जैसी के इस सीरीज और तमाम अन्य सीरीज के बजट की नए सिरे से समीक्षा का आदेश देने के बाद हालात गंभीर हो चुके हैं। इसी के चलते जो रूसो के निर्देशन में प्रस्तावित सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग को लेकर अब तक कोई अपडेट नहीं आया है। सीरीज का पहला सीजन भी आठ एपिसोड का प्रस्तावित था, लेकिन इसे मिली ठंडी प्रतिक्रिया के चलते इसके छह एपिसोड ही प्रसारित किए गए। सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग कब शुरू होगी, इस बारे में अमेजन प्राइम वीडियो के मुंबई दफ्तर ने संपर्क किए जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया है।