अभिनेता रणवीर सिंह अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए जाने जाते हैं। वह कपड़ों के साथ नए-नए प्रयोग करने में माहिर हैं। हालांकि, कई बार उनको अपनी इस आदत की वजह से आलोचनाएं भी झेलनी पड़ जाती हैं। कपड़ों के चयन को लेकर वह कई बार ट्रोल्स के निशाने पर आ चुके हैं, लेकिन इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता। स्टाइल के मामले में वह सिर्फ अपने मन की करते हैं। एक बार फिर रणवीर सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इसमें वह हैट पहनकर कूल डूड बने नजर आ रहे हैं।