फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chup Twitter Review: दर्शकों को पसंद आया पर्दे पर सनी देओल का कमबैक, फिल्म को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया

Fri, 23 Sep 2022 04:10 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के मशहूर कलाकार सनी देओल लंबे समय बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी कर चुके हैं। हिंदी सिनेमा के दमदार निर्देशकों में से आर बाल्की की फिल्म 'चुप- रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।
विज्ञापन
1 of 4
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट - फोटो : Social media
बॉलीवुड के मशहूर कलाकार सनी देओल लंबे समय बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी कर चुके हैं। हिंदी सिनेमा के दमदार निर्देशकों में से आर बाल्की की फिल्म 'चुप- रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। दुलकर सलमान,सनी देओल,पूजा भट्ट जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म के ट्रेलर को लोगों की तरफ से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं, अब फिल्म रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर रिस्पॉन्स आने शुरू हो गए हैं। आइए जानते हैं फिल्म को लिए क्या कहती है जनता-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
चुप फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
इस शुक्रवार सिनेमाघरों में आई फिल्म चुप को दर्शकों की तरफ से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, 75 रुपये में फिल्म देखी, वो भी वसूल नहीं हो पाए। बकवास फिल्म। एक अन्य यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, अब तक की सर्वश्रेष्ठ बॉलीवुड फिल्मों में से एक। हमें ऐसी फिल्मों का समर्थन करने की जरूरत है। यह एक अवश्य देखे जाने वाली फिल्म है।




विज्ञापन

3 of 4
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट - फोटो : Social media
वहीं, एक और यूजर ने लिखा, कल्ट क्लासिक मास्टरपीस फिल्म, हमारे भारतीय सिनेमा का जश्न मना रही है। एक ने लिखा, क्या फिल्म है। अगर आज राष्ट्रीय सिनेमा दिवस नहीं होता, तो किसी को भी इस मास्टरपीस को देखने का मौका नहीं मिलता। मुझे उम्मीद है कि अब समीक्षक और दर्शक फिल्म और समीक्षा के महत्व को समझेंगे।




विज्ञापन

4 of 4
चुप का टीजर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
एक और यूजर ने लिखा, एक शानदार फिल्म! यह फिल्म एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर है। दुलकर, आप हमेशा की तरह शानदार हैं। मेरे विचार से यह मूवी बहुत ज्यादा देखने योग्य है। एक और यूजर ने कमेंट किया, फिल्म चुप क्राइम थ्रिलर फिल्मों में मेरा सबसे शानदार अनुभव है। यह एक बेहतरीन फिल्म है, जिसे जरूर देखना चाहिए। 




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें