तनुश्री दत्ता ने जब पिछले साल मीटू मूवमेंट शुरू किया तो बॉलीवुड के कई बड़े नाम फंसे। इन्हीं में से एक हैं निर्देशक साजिद खान। उन पर कई अभिनेत्रयों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद 'हाउसफुल 4' के निर्माताओं ने उन्हें फिल्म से हटा दिया था हालांकि साजिद ने कहा था कि उन्हें अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए। अब साजिद खान पर लगे आरोपों पर एक अभिनेता ने उनका समर्थन किया है।