फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chunky Panday: जब बिग बी की तरह स्टंट करना चंकी पांडे को पड़ा भारी, भयानक दुर्घटना का हुए शिकार, लगे 32 टांके

Fri, 01 Nov 2024 07:29 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chunky Panday: हाल ही में, चंकी पांडे ने एक दिलचस्प घटना को याद किया, जब अपनी फिल्म ना-इंसाफी के लिए बिग बी जैसा स्टंट करने की कोशिश में उनके माथे पर चोट लग गई थी।
विज्ञापन
1 of 5
चंकी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम chunkypanday
चंकी पांडे इंडस्ट्री के सबसे मजेदार और मंझे हुए अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने 1987 में अपने करियर की शुरुआत की थी और शुरुआती सालों में वे सेट पर एक गंभीर दुर्घटना का शिकार भी हो गए थे। हाल ही में, अभिनेता ने इस घटना को याद किया और खुलासा किया कि उन्होंने अपनी फिल्म नाइंसाफी के लिए घोड़े के साथ स्टंट करने की कोशिश की थी। हालांकि, इसके चलते उनके सिर में चोट लग गई और 32 टांके लगे। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने और क्या खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
चंकी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम chunkypanday
इस दुर्घटना का शिकार हो गए थे चंकी पांडे
1980 और 1990 के दशक के आखिर में पांडे सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक थे। शोशा से बातचीत में फिल्म नाइंसाफी से जुड़ी एक घटना को याद करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें घोड़े की टांग पकड़कर स्टंट करने को कहा गया था।
विज्ञापन

3 of 5
चंकी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @chunkypanday
बिग बी का दिया रेफरेंस
अभिनेता ने बताया कि पहले तो वह झिझक रहे थे, लेकिन टीम ने उन्हें  अमिताभ बच्चन का रेफरेंस दिया , जिन्होंने 1982 की फिल्म सत्ते पे सत्ता में ऐसा ही एक सीन किया था। नतीजतन, उन्होंने बिग बी से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ गए, जिसके चलते एक बड़ी दुर्घटना हुई।

4 of 5
चंकी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम chunkypanday
अभिनेता का फट गया था सिर
उन्होंने कहा, "एक न्यू कमर के रूप में, हर कोई अमिताभ बच्चन बनना चाहता है। इसलिए, घोड़ा ऊपर गया और मैंने उसके पैर पकड़ लिए। वह किसी तरह अपना एक पैर छुड़ाने में कामयाब रहा और मेरे माथे पर लात मारी। इसके बाद, मैंने अपना माथा पकड़ा और कैमरामैन के पास गया और पूछा, 'सर, क्या मैं ठीक हूं?' और फिर कैमरामैन बेहोश हो गया क्योंकि मेरा सिर घाव से फट गया था।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चंकी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @chunkypanday
चंकी पांडे के सिर पर लगे थे 32 टांके
दुर्घटना के बाद चंकी पांडे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान अभिनेता को 32 टांके लगे और उन्हें ठीक होने में कुछ समय लगा। हालांकि, सेट पर मौजूद अभिनेता के दोस्तों ने इस घटना पर हंसी-मजाक किया। अभिनेता ने अपनी प्रतिक्रिया बताते हुए कहा, "उन्होंने सभी से पूछा, 'आप चंकी पांडे और उनके सिर पर लगी चोट के बारे में क्या सोचते हैं? उन्होंने कहा, 'तुम्हें पता है? उनके सिर पर टांके लगाने के बजाय, उन्हें उनके मुंह पर टांके लगाने चाहिए थे क्योंकि वह बहुत ज्यादा बोलते हैं।"  

Singham Again: सऊदी अरब में बैन होने के बाद 'सिंघम अगेन' को एक और झटका, सिंगापुर में फिल्म की रिलीज स्थगित!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें