अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे के बाद उनके कजिन भाई अहान पांडे भी बॉलीवुड पारी की शुरुआत के लिए तैयार हैं। हाल ही में चंकी पांडे ने इस बात की हिंट दी है कि उनका भतीजा जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री लेने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
ahaan panday
यह पूछे जाने पर कि क्या अहान जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखेंगे? इस बात के जवाब में चंकी ने कहा, "मेरा भतीजा अहान मेरे बेटे जैसा है। वह फिलहाल इंस्टाग्राम और ट्विटर पर काफी लोकप्रिय है। मैं जहां भी जाता हूं, लड़कियां मुझसे उसके बारे में पूछती हैं।"
विज्ञापन
3 of 4
ahaan panday
चंकी ने कहा, "वह कठिन परिश्रम करने वाला लड़का है और उससे जुड़ी घोषणा भी जल्द होगी। वह धर्मा प्रोडक्शन के साथ अपने करियर की शुरुआत नहीं कर रहा है, बल्कि किसी दूसरे प्रोडक्शन के साथ.. यह यशराज (फिलम्स) हो सकता है। मैं इसके बारे में बात नहीं कर सकता, लेकिन एक बहुत अच्छी खबर की घोषणा जल्द होने वाली है।"
बता दें, अहान अपने लुक की वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर वह काफी लोकप्रिय हैं। वह किंग खान के बेटे आर्यन से शक्ल मिलने को लेकर भी काफी सुर्खियों में थे। दोनों की शक्ल काफी हद तक मिलती-जुलती है। यहां तक कि उनका फेसकट भी एक सा लगता है।