बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही चंकी पांडे की बिटिया अनन्या पांडे पॉपुलर हो रही हैं। देश भर की मीडिया को इंप्रेस करने के बाद अब वह इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
2 of 8
Bal des Debutantes
- फोटो : Instagram
हाल ही में पेरिस में आयोजित 25वें Bal des Debutantes इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस इवेंट में हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रीस विदरस्पून की बेटी एवा फिलिप के अलावा दुनियाभर से राजकुमारियों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
3 of 8
Ananya Panday
- फोटो : Instagram
अनन्या ने बॉल डांस के लिए जॉ पॉल गॉटलेयर की कोट्योर ड्रेस पहना था। वहीं इस इवेंट के रिहर्स्ल के लिए उन्होंने अबु जानी संदीप खोसला की डिजाइनर काले और सुनहरे रंग की 'फायरफ्लाई' ड्रेस पहनी।
4 of 8
Chunky Panday
- फोटो : Instagram
अनन्या के इस इंटरनेशनल ट्रिप पर उनकी मां भावना पांडे और पापा चंकी पांडे भी मौजूद थे। इस बार भारत की ओर से अनन्या पांडे उनके चचेरे भाई अहान पांडे, जयपुर की राजकुमारी गौरवी कुमारी और महाराजा पद्मनाभ सिंह ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
5 of 8
Padmanabh Singh
- फोटो : Instagram
इस फंक्शन में जयपुर की राजकुमारी गौरवी कुमारी ने सारी से मिलती जुलती कोट्योर ड्रेस पहनी थी जिसे तरुण तहिल्यानी ने डिजाइन किया। वहीं उन्होंने 'पायल न्यूयॉर्क' की डिजाइनर जूलरी पहनी।
विज्ञापन
6 of 8
Ava Phillippe
- फोटो : Instagram
Bal des Debutantes को le Bal भी कहते हैं। इस इवेंट में जयपुर के महाराजा पद्मनाभ सिंह ने हॉलीवुड एक्ट्रेस रीस विदरस्पून की बेटी एवा फिलिप के साथ बॉल डांस किया। इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
7 of 8
Ananya Panday
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि पिछले साल अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी इस इवेंट में हिस्सा लेने वाली थीं लेकिन पेरिस में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर परिवार ने उनका नाम वापस ले लिया था। इससे पहले जम्मू कश्मीर की राजकुमारी अदिश्री सिंह (2009), कपूरथला की शायरा देवी (2011), मुकेश अंबानी की बेटी अशा अंबानी (2011), जैसलमेर की राजकुमारी अक्षिता भंजदेव (2013) और जयती मोदी (2016) इस इवेंट में डेब्यू कर चुकी हैं।
Bal des Debutantes एक पारंपरिक वार्षिक समारोह है जिसमें करीब दर्जनभर देशों के 20 लड़के और 20 लड़कियां हिस्सा लेते हैं। कला, राजनीति, बिजनेस क्षेत्र से जुड़े नामी गिरामी परिवार के बच्चे इस इवेंट में शामिल होते हैं। यह एक फंडरेजिंग इवेंट है।