फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Who is chum darang: जानिए कौन है 'बधाई दो' के ट्रेलर में पति, पत्नी के बीच बनी 'वो', त्रिपुरा के राजकुमार भी करते हैं फॉलो

Tue, 25 Jan 2022 06:14 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजकुमार राव, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म बधाई दो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर एक पीटी टीचर सुमन का किरदार निभाती नजर आ रही है।
विज्ञापन
1 of 5
चुम दरांग - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजकुमार राव, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म बधाई दो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर एक पीटी टीचर सुमन का किरदार निभाती नजर आ रही है। जबकि राजकुमार राव शार्दुल ठाकुर नामक एक पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आएंगे। यह फिल्म समलैंगिकता सहित कई सामाजिक मुद्दों प्रमुखता से उठाती नजर आएगी। 

हालांकि फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होते ही सभी की नजर राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर के अलावा फिल्म में नजर आ रहे एक अन्य किरदार पर भी टिकी हुई हैं। इस फिल्म में चुम दरांग भी एक अहम किरदार निभाती दिखाई दे रही हैं। ऐसे में फिल्म के ट्रेलर में नजर आई चुम को देखते ही सभी लोग उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। तो आइए जानते हैं कौन है फिल्म में भूमि पेडनेकर के साथ रोमांस करती नजर आ रहीं चुम दरांग-
 
विज्ञापन

2 of 5
चुम दरांग - फोटो : सोशल मीडिया

 25 वर्षीय चुम दरांग अरुणाचल प्रदेश के छोटे से कस्बे की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित एक सौंदर्य प्रतियोगिता, मिस अर्थ इंडिया में राज्य का प्रतिनिधित्व भी किया था। इसके अलावा वह मिस अर्थ वाटर और मिस टियारा इंडिया इंटरनेशनल का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।


विज्ञापन

3 of 5
चुम दरांग - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद चुम ने साल 2017 में मिस एशिया वर्ल्ड में हिस्सा लिया था, जो लेबनान में आयोजित हुआ था। इस प्रतियोगिता में मिस पॉपुलर का खिताब अपने नाम करते हुए उन्होंने पांचवा स्थान हासिल किया था। इस प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने बताया था कि कैसे प्रतियोगियों ने उन्हें मिस चाइना कहकर चिढ़ाया था। हालांकि, उन्होंने इस पर ध्यान ना देते हुए खुद को शांत रखा और इन बातों को नजरअंदाज किया।

 

4 of 5
चुम दरांग - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनय के अलावा चुम गार्जियन ऑफ ब्लू मार्बल नामक एक एनजीओ भी चलाती हैं। अपने इस संगठन के जरिए वह पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करती हैं। मॉडलिंग, अभिनय और एनजीओ चलाने के अलावा वह भारत में पूर्वोत्तर के लोगों के साथ होने वाले भेदभाव पर भी मुखर रूप से सक्रिय हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है - फोटो : social media

इन सबके साथ ही वह अभिनेता अक्षय कुमार, रणवीर सिंह समेत अन्य कलाकारों के साथ कई विज्ञापनों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। फिल्म की बात करें तो राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर और चुम दरांग स्टारर यह फिल्म देशभर में 11 फरवरी को रिलीज की जाएगी। हर्षवर्धन कुलकर्णी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शीबा चड्ढा, नेहा धूपिया अंकुर राठी भी नजर आएंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें