फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन से लेकर कपूर खानदान तक, बॉलीवुड सितारों ने इस अंदाज में फैंस को दी क्रिसमस की बधाई

Tue, 25 Dec 2018 08:57 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
celebrate Christmas - फोटो : amar ujala
देशभर में आज धुम-धाम से क्रिसमस मनाया गया है। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सितारों तक, सभी ने क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की हैं। फिल्मी दुनिया के सितारों ने अलग-अलग अंदाज में इस बार क्रिसमस मनाया। इस खास दिन को किसी ने अनाथ बच्चों के साथ सेलिब्रिट किया तो, किसी ने अपने परिवार के साथ मनाया। तो आइए जानते हैं कैसा रहा बॉलीवुड सितारों का क्रिसमस। 
 
विज्ञापन

2 of 9
Amitabh Bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर के जरिए फैंस को क्रिसमस की शुभकामाएं दी हैं। उन्होंने अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए फैंस को क्रिसमस की दिल से बधाई दी है। उनके फैंस भी ट्विटर पर कमेंट के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 9
kajol - फोटो : instagram
काजोल
खूबसूरत अदाकारा काजोल ने इंस्टाग्राम के द्वारा फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है। उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को बधाई दी है। काजोल के फैंस उनकी तस्वीर को पसंद कर रहे हैं और कमेंट में उन्हें भी क्रिसमस की बधाई दे रहे हैं। 

4 of 9
sunny leone - फोटो : instagram
सनी लियोनी
अभिनेत्री सनी लियोनी ने फैंस को बेहद खास अंदजा में क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने ढेर सारे गिफ्ट के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। इसमें सनी लियोनी रेड कलर की संता की ड्रेस में नजर आईं साथ ही तस्वीर में गिफ्ट भी दिख रहे हैं। फैंस उनकी इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
shilpa shetty - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी फैंस को सोशल मीडिया पर क्रिसमस बधाई दी है। उन्होंने पति राज कुंद्रा और बेटे के साथ सेलिब्रेट करते हुए तस्वीर साझा की है। शिल्पा के परिवार की इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 9
Jacqueline Fernandez - फोटो : twitter
जैकलीन फर्नांडीज
जैकलीन फर्नांडीज ने अलग ही अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट किया। क्रिसमस से एक दिन पहले जैकलीन मुंबई के एक अनाथ आश्रम गईं और बच्चों के साथ खूब मस्ती की। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया।
विज्ञापन

7 of 9
Madhuri Dixit - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित 
अभिनेत्री  माधुरी दीक्षित ने भी फैंस को क्रिसमस की बधाई है। उन्होंने परिवार के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। उनके फैंस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।

8 of 9
Nick Priyanka - फोटो : instagram
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा
निक जोनस ने प्रियंका और पेट डॉग के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- Dogs and Christmas। Wishing you all the best with your loved ones। इसके अलावा निक ने एक TIK TOK वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वे कमाल के फेशियल एक्सप्रेशन दे रहे हैं।
विज्ञापन

9 of 9
kapoor family - फोटो : amar ujala
कपूर खानदान 
इन सभी सितारों के बीच कपूर खानदान ने भी क्रिसमस को बड़े ही धूम-धाम से मनाया। रणधीर कपूर के साथ करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने क्रिसमस सेलिब्रेट किया, वहीं सैफ अली खान के बेटी सारा अली खान के साथ क्रिसमस मनाया। खास बात यह रही कि इन दोनों तस्वीरों में तैमूर अली खान नजर आए। फैंस कपूर खान की क्रिसमस वाली तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें