फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन और परेश रावल ने प्रियंका गांधी पर कसा तंज, पांच खबरें

Fri, 03 Jul 2020 08:14 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सरोज खान - फोटो : Social Media
मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। सांस लेने में शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार देर रात 1.52 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था जो निगेटिव आया था। सरोज खान 72 साल की थीं। उन्होंने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों को डांस सिखाया।



मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन, बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और महमूद अहमदीनेजाद - फोटो : Social Media
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी का मुद्दा इस वक्त पूरे देश में गर्माया हुआ है। एक तरफ जहां लोग लगातार सुशांत को न्याय दिलाने की मुहिम चला रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस लगातार इस मामले में छानबीन कर रही है। सुशांत की मौत का दुख सिर्फ उनके फैंस को ही नहीं है बल्कि ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद भी इससे आहत हैं। हाल ही में उन्होंने ट्वीट कर सुशांत की मौत पर दुख जताया।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से दुखी हुए ईरान के पूर्व राष्ट्रपति, भावुक ट्वीट कर लिखी ये बड़ी बात


 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और संजना संघी - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। इस मामले में अभी तक करीब 30 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। बीते दिनों सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा में उनकी को स्टार रहीं संजना संघी से भी पुलिस ने पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद संजना ने मुंबई एयरपोर्ट से एक तस्वीर साझा कर लिखा था कि अब वो इस शहर से दूर जा रही हैं। इसके बाद लोग समझने लगे थे कि संजना ने शायद अब मुंबई को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। अब इस तरह की खबरों पर संजना ने चुप्पी तोड़ी है।

बॉलीवुड छोड़ने की बात पर सुशांत की को-स्टार संजना संघी ने दी सफाई, बोलीं- 'मेरा ये मतलब नहीं था...'


 

4 of 5
इंडियन आइडल - फोटो : Social Media
टेलीविजन ने चर्चित सिंगिंग रियलटी शो इंडियन आइडल फेम 23 वर्षीय गायिका को भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। गायिका के परिजनों ने उसी के उस्ताद पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। इस गायिका ने साल 2018 में इंडियन आइडल में भाग लिया था।

इंडियन आइडल फेम गायिका पर आया तीन बच्चों के बाप का दिल, सिंगर को लेकर फरार, केस दर्ज

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परेश रावल और प्रियंका गांधी - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के लाजवाब अभिनेता परेश रावल फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों से वक्त निकालने के बाद वो समाजिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर मुखर हो जाते हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विचार साझा करते रहते हैं। हाल ही में परेश रावल ने बिना नाम लिए इशारों-इशारों में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा।

बिना नाम लिए प्रियंका गांधी पर परेश रावल ने कसा तंज, बोले- पोती ने दादी की नाक कटवा दी


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें