फिल्म इंडस्ट्री में गणेश आचार्य एक जाना-माना नाम हैं। करीब 20 साल से गणेश बड़े-बड़े सितारों को अपनी अंगुलियों पर नचा चुके हैं। हाल ही में गणेश की एक तस्वीर सामने आई है। इसमें उनका लुक चौंकाने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
गणेश आचार्य
गणेश आचार्य ने 85 किलो वजन कम कर लिया है। गणेश ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी फोटो डाली हैं। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
3 of 7
गणेश आचार्य
इससे पहले गणेश का वजन 200 किलो था। एक इंटरव्यू में गणेश ने बताया था, 'पिछले एक साल से मैं बॉडी पर काम कर रहा हूं। मेरे लिए ऐसा करना बहुत मुश्किल था। मेरा वजन 200 किलो हो गया जिसे अब मैं कम कर रहा हूं।'
4 of 7
गणेश आचार्य
गणेश ने बताया, 'ज्यादा वजन में भी मैं डांस करता था। लेकिन अब मेरी एनर्जी डबल हो गई है।' गणेश कोरियोग्राफी के अलावा कुछ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 7
गणेश आचार्य
गणेश ने एक मराठी फिल्म भी डायरेक्ट की है। गणेश अपने वजन घटाने को लेकर एक वीडियो रिलीज करने का प्लान भी बना रहे हैं। गणेश जल्द ही यू ट्यूब पर एक वीडियो लॉन्च करेंगे।
विज्ञापन
6 of 7
गणेश आचार्य
इसमें उनका ट्रांसफॉर्म्ड बॉडी पीरियड दिखाया जाएगा। गणेश के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनको 'भाग मिल्खा भाग' फिल्म के गाने 'हवन करेंगे' की कोरियोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।