फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरस्टार विक्रम के घर को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस ने ली तलाशी

Tue, 01 Dec 2020 10:16 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चियान विक्रम - फोटो : instagram/the_real_chiyaan
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चियान विक्रम के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद हड़कंप मच गया। बीते सोमवार को एक अनजान शख्स ने फोन कॉल के जरिए अभिनेता के घर में बम होने की जानकारी दी। मौके पर पुलिस खोजी कुत्तों और बम निरोधी दस्ते के साथ पहुंची और अभिनेता के घर की तलाशी ली।
विज्ञापन

2 of 5
चियान विक्रम - फोटो : फाइल
विक्रम चेन्नई के बेसेंट नगर (Besant Nagar) में रहते हैं। घर के आस-पास जांच के बाद पुलिस ने इसे गुमराह करने वाला बताया। साथ ही अधिकारियों को कॉल का पता लगाने के आदेश दिए। विक्रम से पहले अभिनेता विजय, अजित, सूर्या, विजयकांत और रजनीकांत को भी इस तरह के फोन आए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
चियान विक्रम - फोटो : फाइल
सोमवार की सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को एक गुमनाम व्यक्ति का फोन आया, जिसने विक्रम के घर पर बम विस्फोट करने की धमकी दी थी। तिरुवनमियुर स्टेशन के पुलिस अधिकारियों ने बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) और एक स्निफर डॉग के साथ उनके घर पर तलाशी ली। पुलिस को पता चला कि विल्लुपुरम (Villupuram) में एक व्यक्ति ने फोन कर ये धमकी दी थी।

4 of 5
चियान विक्रम - फोटो : फाइल
इससे पहले विल्लुपुरम के मरक्कनम (Marakkanam) में एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और कई अन्य अभिनेताओं को बम की धमकी दी थी। बाद में उस उस व्यक्ति के परिवार वालों ने माफी मांगी थी। पुलिस को शक है कि इसमें भी वही व्यक्ति शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चियान विक्रम - फोटो : फाइल
वर्कफ्रंट की बात करें तो चियान विक्रम को आखिरी बार निर्देशक राजेश एम सेल्वा की फिल्म कदरम कोंडन (Kadaram Kondan) में देखा गया था। फिलहाल वह अजय ज्ञानमुथु द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म कोबरा की शूटिंग फिर से शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कोरोना वायरस महामारी के चलते रूस में इसकी शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी थी। फिल्म कोबरा में पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान, श्रीनिधि शेट्टी, केएस रवि कुमार, बाबू एंथनी, रोशन मैथ्यू और मिरनलिनी रवि नजर आएंगे।

‘तारक मेहता’ की इन अभिनेत्रियों का असल जिंदगी में लुक है बिल्कुल अलग, देखकर पहचानना होगा मुश्किल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें