'हजारों ख्वाहिशें ऐसी', 'देसी ब्वॉयज', 'इनकार' और 'ये साली जिंदगी' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की चमक बिखेरने वाली चित्रांगदा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1976 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। लंबे फिल्मी करियर के बावजूद भी चित्रांगदा बॉलीवुड में कोई खास पहचान नहीं बना पाईं। आज चित्रांगदा सिंह के जन्मदिन पर हम आपको बता रहे हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें....