फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन के साथ सेक्स सीन से घबराई ये हीरोइन, फिल्म ही छोड़ दी

Thu, 16 Jun 2016 12:13 PM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पांच साल पहले फिल्म देसी बॉय्ज में चित्रांगदा सिंह आखिरी बार महत्वपूर्ण रोल में दिखी थीं। पिछले साल गब्बर इज बैक में वह आइटम डांस करती नजर आई थीं।

निजी जिंदगी की समस्याओं में उलझी चित्रांगदा के कई बार कमबैक की खबरें आईं और जब पिछले हफ्ते उन्होंने बाबूमोशाय बंदूकबाज की शूटिंग शुरू की तो लगा कि अब सब ठीक हो जाएगा।

परंतु तीन दिन शूटिंग के बाद ही निर्देशक कुषाण नंदी और निर्माता किरण श्रॉफ से चित्रांगदा का विवाद इतना बढ़ा कि वह लखनऊ से अपने बैग पैक करके मुंबई लौट आईं। 
Trending Videos
विज्ञापन

नवाजुद्दीन के साथ सेक्स सीन से नाराज हुईं चित्रांगदा ने छोड़ी फिल्म, देखें तस्वीरें

2 of 6
चित्रांगदा ने साफ कह दिया है कि वह यह फिल्म नहीं कर रहीं। अब दोनों तरफ से हो रही बयानबाजी के बीच विवाद बढ़ गया है। मगर इतना साफ हो गया है कि एक अंतरंग सीन को लेकर सारा विवाद खड़ा हुआ। उधर, फिल्म के लिए दूसरी हीरोइन की तलाश की खबरें हैं।

बाबूमोशाय बंदूकबाज एक कॉन्ट्रेक्ट किलर की कहानी है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी यह भूमिका निभा रहे हैं। जबकि चित्रांगदा गांव की एक गरीब युवती बनी हैं। जिसका दिल इस किलर पर आ जाता है। सूत्रों के अनुसार निर्देशक कुषाण नंदी नवाजुद्दीन और चित्रांदगा पर अंतरंग सीन फिल्मा रहे थे। यहीं से विवाद शुरू हुआ। 
विज्ञापन

नवाजुद्दीन के साथ सेक्स सीन से नाराज हुईं चित्रांगदा ने छोड़ी फिल्म, देखें तस्वीरें

3 of 6
- फोटो : getty images
इस सीन में चित्रांगदा पेटीकोट और ब्लाउज में थीं। यह सीन शूट हुआ तो निर्देशक को पसंद नहीं आया। उन्होंने चित्रांगदा को सुझाव दिया कि उन्हें अंतरंग पलों में नवाज पर  हावी होते दिखना है।

परंतु चित्रांगदा ने इंकार कर दिया। उन्होंने निर्देशक का ध्यान अपनी ड्रेस पर दिलाया कि ऐसे में यह सीन जरूरत से ज्यादा बोल्ड हो जाएगा। लेकिन निर्देशक नहीं माने और विवाद बढ़ने पर शूटिंग रुक गई।

नवाजुद्दीन के साथ सेक्स सीन से नाराज हुईं चित्रांगदा ने छोड़ी फिल्म, देखें तस्वीरें

4 of 6
- फोटो : getty
बताया जाता है कि कुषाण का तर्क था कि फिल्म की नायिका गरीब और अनपढ़ है मगर चित्रांगदा जिस तरह से नवाज से पेश आ रही थीं, वैसा नहीं लग रहा था। जबकि चित्रांगदा का कहना था कि वह बार-बार एक ही सीन को नहीं दोहरा सकतीं।

सूत्रों के अनुसार चित्रांगदा निर्देशक से इसलिए भी नाराज हैं कि उन्होंने एक बार नवाज के साथ उनके किसिंग सीन शूट कर लिए, उन्हें फिर से दोहराना चाहते हैं।

बताया जाता है कि चित्रांगदा को इस बात पर भी खासी आपत्ति है कि निर्माता किरण श्रॉफ सैट पर रहती हैं और शूटिंग के दौरान मॉनीटर को देखते हुए निर्देशक को बताती हैं कि कौन सा सीन ठीक हुआ और कौन सा नहीं। 
विज्ञापन

नवाजुद्दीन के साथ सेक्स सीन से नाराज हुईं चित्रांगदा ने छोड़ी फिल्म, देखें तस्वीरें

5 of 6
- फोटो : getty images
सूत्रों के अनुसार सीन पर अंतिम फैसला किरण ही लेती हैं। चित्रांगदा ने मुंबई लौटकर मीडिया से कहा है कि यह किरण की ही राय थी कि नवाज और चित्रांगदा पर लंबा चुंबन सीन शूट करना चाहिए। इस पर चित्रांगदा ने सवाल उठाया है कि आखिर फिल्म का निर्देशक कौन है? कुषाण या किरण?

उधर, निर्माता-निर्देशक ने आरोप लगाया है कि चित्रांगदा शूटिंग शुरू होने के बाद स्क्रिप्ट में परिवर्तन कराना चाहती हैं। खास तौर फिल्म का अंत चित्रांगदा को अच्छा नहीं लग रहा है। चित्रांगदा ने इस बात का खंडन किया है कि उन्होंने ऐसी कोई मांग रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाजुद्दीन के साथ सेक्स सीन से नाराज हुईं चित्रांगदा ने छोड़ी फिल्म, देखें तस्वीरें

6 of 6
चित्रांगदा का यह भी कहना है कि नवाजुद्दीन ने उन्हें फिल्म न छोड़ने की सलाह दी थी। मगर चित्रांगदा का कहना था कि अगर कुषाण उनकी बात समझ सकें तो वह लौट सकती हैं। परंतु कुषाण समझने को तैयार नहीं हैं। चित्रांगदा के अनुसार बाबूमोशाय बंदूकबाज कोई कॉमर्शियल नहीं बल्कि एक आर्ट फिल्म है, अतः इसमें उन पर जरूरत से ज्यादा बोल्ड सीन देने का दबाव गलत है।

उल्लेखनीय है कि इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल कोलकाता में शुरू हुई थी परंतु वहां कुछ मुश्किलों के चलते रद्द कर दी गई थी। इससे निर्माता को काफी घाटा उठाना पड़ा। बाद में स्क्रिप्ट में परिवर्तन करके इसे यूपी की कहानी के रूप में अंतिम आकार दिया। मगर यहां भी समस्याओं ने सिर उठा लिया है।

अब इंतजार है कि क्या चित्रांगदा और निर्माता-निर्देशकों में कोई समझौता होगा या फिर नई हीरोइन आएगी। कहा जा रहा है कि स्वरा भास्कर से निर्माताओं ने बात की है मगर उन्हें कोई अंतिम जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें