साउथ फिल्मों के 'बाहुबली' यानि प्रभास इन दिनों अपनी शादी की चर्चाओं के लेकर काफी सुर्खियों में हैं। 'बाहुबली' सीरीज में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत चुके एक्टर प्रभास की हाल ही में साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की भतीजी निहारिका कोनिडेला से शादी होने की चर्चाएं थीं। मगर अब चिरंजीवी ने प्रभास और निहारिका की शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
2 of 4
पता हो कि बीते दिनों मीडिया में इस बात की चर्चा जोरों पर भी कि प्रभास जल्दी ही निहारिका कोनिडेला से शादी कर सकते हैं। लेकिन चिरंजीवी ने ऑफिशियल बयान जारी करते हुए इन सभी बातों को केवल अफवाह बताया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि निहारिका फिलहाल अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं। शादी के बारे में परिवार अभी सोच भी नहीं रहा है।
विज्ञापन
3 of 4
पता हो कि 'बाहुबली 2' की सफलता के बाद ऐसी खबरें आने लगी थीं प्रभास और अनुष्का शेट्टी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि दिसंबर 2017 में दोनों की सगाई भी हो गई है। हालांकि दोनों स्टार्स ने इन सब बातों को अफवाह करार देते हुए सिर्फ अच्छा दोस्त बताया। वहीं ऐसा कहा गया कि 'बाहुबली' के दौरान प्रभास को शादी के करीब 6000 प्रपोजल मिले थे। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रभास की फैन फॉलोइंग कितनी जबरदस्त है।
वहीं बात करें निहारिका कोनिडेला की तो 24 साल की निहारिका साउथ की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह एक्टर-प्रोड्यूसर नागेंद्र बाबू की बेटी है। निहारिका ने न केवल फिल्मों में एक्टिंग की बल्कि वह कई फिल्मों की निर्माता भी रह चुकी हैं। निहारिका ने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में फिल्म Oka Manusu से जरिए की थी। उनका खुद का 'पिंक एलिफेंट पिक्चर्स' नाम का प्रोडक्शन हाउस भी है। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'हैप्पी वेडिंग' की शूटिंग में बिजी हैं