फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से हुआ चिरंजीवी सर्जा की पत्नी का बेबी शॉवर, गिफ्ट में मिला 10 लाख का पालना

Thu, 22 Oct 2020 06:14 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मेघना राज की गोद भराई की तस्वीर - फोटो : Instagram: @megsarj
कन्नड़ फिल्मों के दिवंगत अभिनेता चिरंजीवी सर्जा की पत्नी मेघना राज जल्द ही एक प्यारे से बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस बात को लेकर परिवार में खुशी का माहौल है। खुशी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि चिरंजीवी के छोटे भाई ध्रुव सर्जा ने होने वाले बच्चे के लिए एक बहुत महंगा पालना खरीदा है।
विज्ञापन

2 of 5
ध्रुव सर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम
ध्रुव सर्जा ने अपने बड़े भाई चिरंजीवी के होने वाले बच्चे के लिए एक चांदी का पालना खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस चांदी के पालने की कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है। ध्रुव की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो पालने के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मेघना राज की गोद भराई की तस्वीर - फोटो : Instagram: @megsarj
कुछ दिन पहले ध्रुव सर्जा ने अपनी भाभी मेघना राज के लिए बेबी शॉवर फंक्शन भी रखा था। इस कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों सहित दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग पहुंचे थे। इस कार्यक्रम की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं।

4 of 5
मेघना राज की गोद भराई की तस्वीर - फोटो : Instagram: @megsarj
इस मौके पर  मेघना ने जिस तरह से पति की कमी को पूरा किया था उसे देख सभी की आंखें नम हो गई थीं। मेघना ने अपने पास चिरंजीवी के स्टैच्यू को खड़ा कर रखा था। उन्होंने लिखा था, 'मेरे दो सबसे स्पेशल लोग, चिरू तुम इसी तरह चाहते थे और ऐसा ही होगा.... हमेशा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चिरंजीवी सरजा, मेघना राज - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि चिरंजीवी सर्जा का निधन इसी साल 7 जून को हुआ था। जब चिरंजीवी सर्जा का निधन हुआ तब उनकी पत्नी मेघना राज तीन महीने गर्भवती थीं। मेगना के लिए ये सदमा बर्दाश्त करना बेहद मुश्किल था, लेकिन होने वाले बच्चे की खातिर वो हिम्मत से काम ले रही हैं।

जब जेनेलिया का पति कहे जाने पर भड़क गए थे रितेश देशमुख, कपिल शर्मा के शो में सुनाया मजेदार किस्सा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें