फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हैं चिरंजीवी, बताया पहली जांच में किस वजह से आए थे कोविड पॉजिटिव

Fri, 13 Nov 2020 08:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चिरंजीवी - फोटो : instagram/chiranjeevikonidela
साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता चिरंजीवी की कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खुलासा किया था, लेकिन अब उन्होंने कहा कि वह उनकी गलत रिपोर्ट थी जिसमें वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। अब उन्होंने कहा है कि वह कोविड-19 से संक्रमित नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
चिरंजीवी - फोटो : Twitter- @KChiruTweets
चिरंजीवी ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट की जानकारी दी है। चिरंजीवी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'डॉक्टरों के समूह ने मेरे तीन अलग-अलग टेस्ट किए और पाया कि मैं कोविड-19 से निगेटिव हूं। पहले एक खराब आरटी पीसीआर किट से जांच करने की वजह से मैं कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था जोकि गलत रिपोर्ट थी।'
विज्ञापन

3 of 5
चिरंजीवी (फाइल फोटो) - फोटो : file photo
चिरंजीवी ने उनकी चिंता और जल्द ठीक होने की कमाने करने वाले फैंस के लिए अपने ट्वीट में शुक्रिया अदा भी किया है। दिग्गज अभिनेता ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'इस दौरान आप सभी द्वारा दिखाई गई चिंता, प्यार के लिए मैं आपका हार्दिक धन्यवाद करता हूं'। चिरंजीवी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

4 of 5
चिरंजीवी - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि हाल ही में चिरंजीवी ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'आचार्य की शूटिंग शुरू करने से पहले मैंने कोविड टेस्ट कराया। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझे किसी प्रकार के कोरोना लक्षण नहीं है। अब मैं होम क्वारंटीन में हूं। पिछले 4-5 दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आये हैं, वे सभी टेस्ट करवा ले। चिरंजीवी ने आगे कहा कि मेरे स्वास्थ्य के लोगों को अवगत कराता रहूंगा।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चिरंजीवी अपने बेटे रामचरन के साथ - फोटो : file photo
आपको बता दें कि चिंरजीवी साउथ सिनेमा के सुपरहिट और दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। उनका असली नाम कोणिदेल शिव शंकर वर प्रसाद है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम चिरंजीवी रख लिया। चिरंजीवी साउथ इंडियन फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड में हाथ आजमा चुके हैं। चिरंजीवी को पसंद करने वाले फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी हैं।

पढ़ें: Bigg Boss 14: एजाज खान ने सबके सामने पवित्र पुनिया को किया KISS, घरवाले भी हुए हैरान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें