चिन्मयी श्रीपदा
- फोटो : Instagram/ chinmayisripaada
चिन्मयी ने जो मैसेज साझा किया है उसमें एक महिला ने कहा है कि एक किताब के रिलीज होने के कार्यक्रम के दौरान वो वैरामुत्तु का ऑटोग्राफ लेने पहुंची थीं। उन्होंने अपने फोन नंबर के साथ ऑटोग्राफ दिया। महिला ने इसे अनदेखा कर दिया। बाद में जब वो एक चैनल में काम कर रही थीं तो वैरामुत्तु ने उनका नंबर मांगा और फोन कर उसे परेशान करना शुरू कर दिया।