साल 2002 में आई बॉलीवुड के 'महानायक' अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुष्मिता सेन की बहुचर्चित फिल्म 'आंखे' का सीक्वल लंबे समय से चर्चा में हैं। खबर है कि इस फिल्म के सीक्वल की साल 2016 में ही डायरेक्टर अनीस बज्मी ने घोषणा कर दी थी। अब इस फिल्म को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। इसे जानने के बाद अमिताभ के फैंस सहित फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
2 of 5
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अमिताभ की इस फिल्म में उनके साथ चीनी सिनेमा के मशहूर एक्टर जैकी चैन नजर आएंगे। फिल्म में जैकी चैन को लेकर डायरेक्टर अनीस बज्मी सहित फिल्म के प्रोड्यूसर्स लगातार संपर्क में थे। बताया जा रहा है कि 'आंखे 2' के मेकर्स ने जैसे ही जैकी चैन को फिल्म की कहानी सुनाई तो उन्हें फिल्म इतनी पसंद आई की उन्होंने इसमें काम करने के लिए हां बोल दिया।
विज्ञापन
3 of 5
खबरों की मानें तो 'आंखे 2' की कहानी चीनी मालिक के एक कसीनो के ईर्द-गिर्द घूमती है। बताया जा रहा है कि जैकी इस फिल्म में उसी चीनी मालिक की भूमिका में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा फिल्म में कई बड़े बदलाव भी किए गए हैं। 'आंखे 2' में अमिताभ के अलावा एक्टर विक्की कौशल नजर आ सकते हैं। वहीं इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत को लेने की भी खबर है।
4 of 5
खास बात यह है कि यह दूसरा मौका होगा जब जैकी चैन बॉलीवुड स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इससे पहले वह बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और एक्ट्रेस दिशा पटानी के साथ पिछले साल फिल्म 'कुंग फू योगा' में साथ नजर आए थे। इस फिल्म को चीनी दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुष्मिता सेन की फिल्म 'आंखे' साल 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह ने किया था। फिल्म में अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल और परेश रावल की ने अंधे चोर का रोल किया था।