फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Childrens Day 2022: वो छह फिल्में जो बच्चों को सिखाती हैं जीवन का पाठ, मनोरंजन के साथ देती हैं सीख

Mon, 14 Nov 2022 12:06 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
तारे जमीं पर-फ्रोजेन - फोटो : सोशल मीडिया
आज देशभर में बाल दिवस मनाया जा रहा है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को 'बाल दिवस' के रूप में मनाया जाता है। हर कोई अलग-अलग अंदाज में इस खास दिन को सेलिब्रेट कर रहा है। मगर, सिनेमा का अपना अलग रंग होता है। यह सिर्फ मनोरंजन का ही जरिया नहीं, बल्कि आसपास के परिवेश की सीख भी यहां से मिलती है। यूं भी बच्चे देखकर बेहतर तरीके से समझते हैं। अगर आज के दिन बच्चों को कोई फिल्म दिखाने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये फिल्में बेहतर विकल्प हो सकती हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मासूम - फोटो : सोशल मीडिया
मासूम 
वर्ष 1983 में आई यह फिल्म दर्शकों के बीच खूब पसंद की गई। यह बच्चों से संबंधित भावुक कर देने वाले विषय पर आधारित है। यह गोद लिए बच्चों की समस्याओं पर बनी है। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, सुप्रिया पाठक और जुगल हंसराज मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का मशहूर गाना 'लकड़ी की काठी' आज भी बच्चों को काफी पसंद आता है। यह फिल्म जी5 और यूट्यूब पर उपलब्ध है।
Amrapali Dubey-Nirahua: निरहुआ के साथ शादी के बंधन में बंधी आम्रपाली दुबे! मंडप में हंसी-ठिठोली करती आईं नजर
विज्ञापन

3 of 7
Taare Zameen Par - फोटो : सोशल मीडिया
तारे जमीं पर
वर्ष 2007 में रिलीज हुई यह फिल्म सिर्फ बच्चों को ही नहीं, बल्कि पेरेंट्स को भी जरूर देखनी चाहिए। अगर आपने अब तक न देखी हो तो आज अपने बच्चों के साथ बैठकर इस फिल्म को देख सकते हैं। आमिर खान अभिनीत इस फिल्म में दिखाया गया है कि हर बच्चा अपने आप में खास है। फिल्म के कुछ दृश्य आपको भावुक कर देंगे और आखिर में एक सीख देंगे। बता दें कि फिल्म डिस्लेक्सिया से जूझ रहे एक बच्चे पर आधारित है। फिल्म में आमिर खान शिक्षक की भूमिका में हैं। यह फिल्म हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर देखी जा सकती है।
RRR 2: फैंस के लिए खुशखबरी! 'आरआरआर' का बनेगा सीक्वल, निर्देशक राजामौली ने की पुष्टि

4 of 7
आई एम कलाम - फोटो : सोशल मीडिया
आई एम कलाम
नीला माधब पांडा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भी दर्शकों की खूब तारीफ बटोरी। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यह राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम दर्ज कर चुकी है। बच्चों को प्रेरित करने के लिहाज से यह एक बेहतरीन फिल्म है। 2011 में आई इस फिल्म में ऐसे बच्चे की कहानी दिखाई गई है, जो पढ़-लिखकर अपने परिवार के काम आना चाहता है। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर उपलब्ध है।
Yashoda Box Office Collection: सामंथा की 'यशोदा' को नहीं मिला रविवार का फायदा, तीसरे दिन फिल्म ने की इतनी कमाई
विज्ञापन

5 of 7
स्टैनली का डब्बा - फोटो : सोशल मीडिया
स्टैनली का डब्बा
2011 में आई अमोल गुप्ते द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी आपका मनोरंजन करने के साथ आपकी आंखें भी नम करेगी। यह फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो हमेशा अपने दोस्त का टिफिन खाता है, लेकिन कभी भी अपने लिए लंच नहीं लाता। आपका बच्चा तो इस फिल्म से खुद को जोड़ ही पाएगा, साथ ही आपको भी अपने पुराने दिनों की याद आ जाएगी। इसे आप हॉटस्टार, ऐपल टीवी और यूट्यूब पर देख सकते हैं।
Black Panther 2 Box Office Collection: 'ब्लैक पैंथर 2' को इतवार की छुट्टी का मिला फायदा? इतनी हुई कमाई
विज्ञापन

6 of 7
चिल्लर पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
चिल्लर पार्टी
बच्चों पर आधारित यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। नितेश तिवारी और विकास बहल ने मिलकर इसका निर्देशन किया। फिल्म में अनाथ बच्चों के एक ग्रुप को दिखाया गया है, जो अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हैं। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। अगर आपको यह साबित करना है कि बच्चे किसी से कम नहीं होते तो आपको अपने बच्चे को यह फिल्म जरूर दिखानी चाहिए। आप अमेजन प्राइम वीडियो पर यह फिल्म देख सकते हैं।
Salman Khan: 'मैंने प्यार किया' के लिए सलमान खान नहीं थे पहली पसंद, स्क्रीन टेस्ट में फेल हो गए थे अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फ्रोजेन - फोटो : सोशल मीडिया
फ्रोजेन
वर्ष 2013 में आई यह एक कार्टून मूवी है। यह फिल्म एल्सा और ऐना, दो बहनों पर आधारित है। वर्ष 2019 में आया इस फिल्म का दूसरा पार्ट 'फ्रोजेन 2' भी काफी दिलचस्प है। फिल्म में एल्सा की आवाज प्रियंका चोपड़ा ने दी है और ऐना की आवाज परिणीति चोपड़ा ने दी है। 
32 Years Of Aashiqui: इस वजह से आशिकी के पोस्टर में छिपाया गया था सितारों का चेहरा, कुमार सानू ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें