छेलो शो
- फोटो : Social Media
कोविड-19 से ठीक पहले हुई थी फिल्म की शूटिंग
'छेलो शो' की शूटिंग की बात करें तो इसे मार्च 2020 में भारत में कोरोना लॉकडाउन से ठीक पहले की गई थी। जिसके बाद इसका सारा पोस्ट-प्रोडक्शन महामारी के दौरान ही पूरा किया गया था। फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर के बैनर रॉय कपूर फिल्म्स, जुगाड़ मोशन पिक्चर्स, मानसून फिल्म्स, छेलो शो एलएलपी और मार्क ड्यूल द्वारा मिलकर किया गया है। ऑस्कर से पहले यह फिल्म एक और अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। 10 जून 2021 को 20वें ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में हुए इसके वर्ल्ड प्रीमियर के बार इसे जर्मनी, स्पेन, जापान, इजराइल और पुर्तगाल में रिलीज किया गया था। फिल्म ने अक्तूबर 2021 में आयोजित 66 वें वालाडोलिड फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए गोल्डन स्पाइक जीता था। इसके साथ ही इसने 11वें बीजिंग अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में तियानटन पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया था।