फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhavi Mittal: ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के दो महीने बाद छवि मित्तल ने बयां किया दर्द, बोलीं- 'लड़ते-लड़ते थक गई हूं'

Mon, 27 Jun 2022 07:02 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
छवि मित्तल ने कुछ महीने पहले ही खुलासा किया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं। लेकिन अब छवि ने कैंसर की जंग जीत ली है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और छवि ने अपने मुश्किल समय की हर एक बात को लोगों के साथ साझा भी किया था। वह अस्पताल से अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही थीं और अब जब छवि की सर्जरी को पूरे दो महीने हो गए हैं। इस मौके पर अभिनेत्री ने एक तस्वीर शेयर की, जिसके साथ छवि ने एक लंबा चौड़ा कैप्शन दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
छवि ने इस पोस्ट में अपने बुरे दिनों को याद किया है और बताया है कि सिर्फ एक कैंसर सर्वाइवर ही उनके दर्द और संघर्ष को समझ सकता है। अभिनेत्री ने लिखा, 'कई बार मुझे लगता है कि कितना अच्छा होता अगर लोग आपका चेहरा देखकर ही समझ जाते कि आप ठीक नहीं हैं। लेकिन रियल लाइफ में ऐसा बहुत कम होता है। एक पार्टनर ही आपके पैरों के छालों के दर्द के बारे में जान सकता है। एक प्रेमी ही आपके दिल में छिपे दर्द को महसूस कर सकता है और एक योद्धा ही जान सकता है कि वो हर दिन, हर पल किस संघर्ष से गुजरता है।'
विज्ञापन

3 of 4
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
छवि ने आगे ये भी लिखा, 'मेरी सर्जरी को दो महीने पूरे हो चुके हैं और पिछले कुछ दिनों में एक मां की तरह, गर्भवती होने के कारण, बेहतर महसूस करने के लिए, उन चीजों को करने में सझम होने के लिए अधीर हो रही है, जो मैं पहले करती थी। अंदर से स्माइल करने में सक्षम होने के लिए, दिल से मुस्कुराने के लिए और यह समझाने के लिए थक गई हूं कि मेरा शरीर क्या कर सकता है और क्या नहीं। लड़ते-लड़ते थक गई हूं। लेकिन कुछ ऐसी लड़ाइयां भी होती हैं, जिन्हें अकेले लड़ना पड़ता है।'
विज्ञापन

4 of 4
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि छवि मित्तल जब अस्पताल में चेस्ट पर लगी चोट का इलाज करवाने गई थीं तब उन्हें कैंसर के बारे में पता चला था। इसके बाद अभिनेत्री का तुरंत इलाज करवाया गया। लेकिन अपने इलाज के दिनों में छवि ने अपने पॉजिटिव एटीट्यूड से हर किसी को हैरान कर दिया। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह अस्पताल में डांस करती दिखी थीं। फैंस ने छवि के हौसले की खूब तारीफ की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें