फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2024: छठ पर्व पर बने ये खास गाने, त्योहार पर सुनकर मन हो जाएगा भाव विभोर

Sun, 20 Oct 2024 12:48 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तर भारत के बड़े त्योहारों में से एक छठ पूजा पर लोग पूरी श्रद्धा और आस्था से छठी मइया की पूजा करते हैं। त्योहार को और भी खुशहाल और खास बनाने के लिए भोजपुरी सिनेमा में गाने बनाए गए हैं। आइए आपको बताते हैं छठ के कुछ खास गानों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 6
छठ पर आधारिक गाने - फोटो : अमर उजाला
दीपों के त्योहार दिवाली के बाद उत्तर भारत में छठ पर्व मनाया जाता है। तीन दिन के इस त्योहार का क्रेज वैसे तो पूरे देश में होता है लेकिन पारंपरिक तौर पर त्योहार की धूम बिहार में देखने को मिलती है। छठ मइया और सूर्य देव को आराध्य मानकर इस त्योहार पर सुहागिन महिलाएं घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना करती हैं। आइए आपको बताते हैं भोजपुरी सिनेमा के ऐसे ही कुछ गानों के बारे में, जो छठ पर्व को और भी खास बना देते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
उठऊ आदित देव - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
उठऊ सूरज देव भईले बिहान
छठ पर्व पर सुबह जो अर्घ्य दिया जाता है। उस दौरान पूजा के बारे में बताने वाला ये गाना लोकगायिका शारदा सिन्हा ने गाया है। इसे भोजपुरी भाषा में गाया गया है। छठ पर्व पर बने इस गाने में आपको त्योहार और छठ पूजा की पूरी झलक दिखेगी।
विज्ञापन

3 of 6
उगी ना आदित देव भईल भोर - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
उगी ना आदित देव भईल भो
छठ पर्व पर आधारित भोजपुरी गीत 'उगी ना आदित देव भईल भोर' गाने को काफी पसंद किया जाता है। इस गाना पवन सिंह ने गाना है। इस गाने के वीडियो में महिलाएं छठ के घाट पर पूजन करते नजर आ रहे हैं।

4 of 6
घरे घरे होता माई के बरतिया - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
घरे-घरे होता माई के बरतिया  
छठ पर आधारित गीत 'घरे-घरे होता माई के बरतिया' को कल्पना ने गाया है। यह भोजपुरी गीत 'लागल रहा बताशा' फिल्म का गाना है। इस गाने में आम्रपाली दुबे अभिनय करती नजर आती हैं। छठ पर्व में यह गाना आपके त्योहार को और भी खास भी बना देगा।
विज्ञापन

5 of 6
पहिले पहिल हम कईनी छठी मईया बरत तुहार - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
पहिले पहिल हम कईनी छठी मईया बरत तुहार
छठ का गाना 'पहिले पहिल हम कईनी छठी मईया बरत तुहार' गाने को शारदा सिन्हा ने गाया है। यह गाना अपनी धुन के कारण प्रशंसकों को बहुत भाता है। इस गाने के लिरिक्स हरिदे नारायण झा ने लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केरवा के पतवा पर - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
केरवा के पतवा पर
छठ पर आधारित यह गाना प्रशंसकों का बहुत भाता है। लोकगायिका शारदा सिन्हा की आवाज में यह गाना आपके त्योहार को और भी खास बना देगा। इस गाने को शारदा सिन्हा और नरेश सिन्हा ने लिखा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें