फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका की छपाक से पीछे रही कंगना की पंगा, बॉक्स ऑफिस पर तानाजी का तीसरे हफ्ते भी दिखा कमाल

Fri, 31 Jan 2020 02:30 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : Social Media
बॉक्स ऑफिस पर नए साल की शुरुआत महिला प्रधान फिल्मों के लिए बहुत अच्छी नहीं रही। हालांकि, हीरोइन नंबर वन के मुकाबले में दीपिका पादुकोण ने कंगना रनौत को मात दे दी है। कंगना की फिल्म पंगा का पहले हफ्ते का कलेक्शन दीपिका की फिल्म छपाक से भी कम रहा है। वहीं, अजय देवगन की फिल्म तानाजी का भगवा परचम पूरे देश में शान से लहरा रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
Tanhaji - फोटो : amar ujala, mumbai
निर्देशक ओम राउत की अजय देवगन, काजोल, सैफ अली खान स्टारर फिल्म तानाजी ने रिलीज के तीन हफ्तों में 237.87 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 118.91 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे हफ्ते में इसने 78.54 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन रहा 40.42 करोड़ रुपये। तानाजी का जितना कलेक्शन तीसरे हफ्ते में रहा, कंगना रनौत की फिल्म उतनी कमाई रिलीज के पहले हफ्ते में भी नहीं कर पाई।
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म पंगा का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म पंगा ने पहले हफ्ते में सिर्फ 21.36 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया। इसकी बड़ी वजह फिल्म बनाने और रिलीज करने वाली कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियो की खराब मार्केटिंग मानी जा रही है। डिजनी की इस सहयोगी कंपनी की मार्केटिंग और प्रचार टीम पर पहले भी अच्छी फिल्मों की खराब मार्केटिंग के आरोप लगते रहे हैं। कंगना रनौत की फिल्म पंगा के मामले में ये फिर एक बार साबित हुआ। ये कंपनी अपनी अच्छी फिल्मों को बड़ी संख्या में स्क्रीन्स भी नहीं दिला पा रही है। दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक ने पहले हफ्ते में 28.38 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन

4 of 4
street dancer 3d - फोटो : social media
पंगा के साथ ही रिलीज हुई वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्ट्रीट डांसर का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में ठीक ठाक रहा। हालांकि, फिल्म ने इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म स्ट्रीट डांसर 2 से भी कम कमाई पहले हफ्ते में की है। स्ट्रीट डांसर का मेट्रो शहरों में खूब प्रचार किया गया और वहीं इस फिल्म को देखने दर्शक सबसे कम आए। फिल्म का रिलीज के पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन रहा, 56.77 करोड़ रुपये।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें