फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जानें क्यों दीपिका पादुकोण ने मांग लिया फोटोग्राफर का मोबाइल, फिर हुआ कुछ ऐसा

Mon, 23 Dec 2019 04:09 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लोगों को दिल जीतना बखूबी आता है। ऐसे में जब भी दीपिका पादुकोण मीडिया के सामने आती हैं, तब वो कुछ न कुछ ऐसा कर ही देती हैं कि हर कोई उनका दीवाना हो जाता है। ऐसे में ही एक बार फिर दीपिका ने कुछ ऐसा कर दिया है कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
दरअसल हाल ही में एक इवेंट के दौरान दीपिका को एक फोटोग्राफर के मोबाइल फोन का कवर पसंद आ जाता है। इस पर दीपिका फोटोग्राफर का फोन ले लेती हैं और उससे पूछती हैं कि क्या वह उसे इस्तेमाल कर सकती हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
फोटोग्राफर का मोबाइल कवर देखकर दीपिका कहती हैं,'आपका कवर दे दो ना, कवर दो ना, मैं यूज कर सकती हूं।' इस पर फोटोग्राफर कहता है, "ले लिजिए, आपके बर्थडे पर देता हूं पांच तारीख को।' वहीं फोटोग्राफर के ये कहना के बाद दीपिका हंसकर मना कर देती हैं।

4 of 5
Deepika Padukone film Chhapaak - फोटो : twitter
बता दें कि दीपिका हाल फिलहाल में फिल्म छपाक के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म छपाक दस जनवरी 2020 को रिलीज होगी। फिल्म एक  एसिड अटैक सरवाइवर की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। बता दें कि फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मैसी भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
83 team - फोटो : Twitter
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण छपाक के अलावा रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में भी नजर आएंगी। फिल्म में रणवीर कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे, जबकि दीपिका कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाती हुई दिखेंगी। फिल्म के शूटिंग सेट से कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।

पढ़ें: आंटी कहने पर इस सिंगर ने आमिर खान की बेटी को कहा कुछ ऐसा, इरा ने भी तपाक से दिया ये जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें