फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका ने बताया कैसे करती हैं काम के साथ घर को मैनेज, कहा- 'हम दोनों एक दूसरे के काम को समझते हैं'

Sat, 21 Dec 2019 06:55 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हमेशा से ही दर्शकों की पसंद रहे हैं। रणवीर दीपिका की जोड़ी को फैन्स ने फिल्मों के साथ-साथ ही असल जिंदगी में भी बेहद पसंद किया है। शादी के बाद भी दीपिका और रणवीर अपने काम को बेहतर तरीके से कर रहे हैं। ऐसे में इनके फैन्स जानना चाहते हैं कि दीपिका घर-परिवार के साथ काम को किस तरह से मैनेज करती हैं। इस बारे में अब दीपिका ने खुद बताया है कि वो कैसे घर और काम के बीच में बैलेंस बनाती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
हाल ही में दीपिका एक इवेंट में शामिल हुई थीं। इस इवेंट में ही दीपिका ने इस राज से पर्दा उठाया है। दीपिका ने कहा, 'यहां बहुत सारे शादीशुदा जोड़े हैं, हर कोई समान रूप से व्यस्त है और मुझे नहीं लगता कि हमारा जीवन बाकी किसी से बहुत अलग है। आपको एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए और इस तथ्य का कि हमारा करियर हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। लेकिन उसी समय, आपको एक-दूसरे के लिए समय भी निकालना होगा।'
विज्ञापन

3 of 5
Deepika Padukone, Ranveer Singh - फोटो : social media
आगे दीपिका कहती हैं, 'यही वो जगह है जहां हम एक ही जगह पर हैं। हमारे लिए एक दूसरे के साथ खास पल बिताना बहुत जरूरी है साथ ही परिवार और दोस्तों के साथ भी। तो हम उसके लिए समय निकाल लेते हैं। हम एक ही प्रोफेशन में हैं और एक दूसरे के पेशे की मांगों को भी समझते हैं। हम इसी के आस पास काम करते हैं।'
 

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media
दीपिका एक अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल हुई थीं। जिसमें दापिका लाल रंग की साड़ी में पहुंची थी। इस साड़ी में दीपिका का ट्रेडिशनल लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था। साड़ी के साथ दीपिका में बालों में जूड़ा बनाकर उसमें गुलाब लगाए थे। साथ में सिंपल इयरिंग्स के साथ दीपिका भी सिंपल लुक में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepika Padukone film Chhapaak - फोटो : twitter
बात करें दीपिका के फिल्मी करियर की तो दीपिका हाल ही में मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं। दीपिका इस फिल्म में एसिड अटैक सर्वाइवर मालती के किरदार में हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था। फिल्म में दीपिका के अलावा अभिनेता विक्रांत मेस्सी भी नजर आने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें