फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बाद भी छपाक को मिली अच्छी ओपनिंग, तानाजी से रही बस इतना पीछे

Sat, 11 Jan 2020 11:40 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
deepika padukone - फोटो : social media
विज्ञापन

जेएनयू हिंसा के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण विश्वविद्यालय में घायल छात्रों से मुलाकात करने पहुंचीं थीं। उनका इस तरह जेएनयू में जाना कई संगठनों का रास नहीं आया। तब से लगातार दीपिका और उनकी फिल्म छपाक का विरोध हो रहा है। लेकिन इसके बाद भी उनकी फिल्म को अच्छी खासी ओपनिंग मिली है। 

विज्ञापन


छपाक की ओपनिंग पांच करोड़ रुपये के आसपास आंकी जा रही थी और इसने 4.77 करोड़ रुपये शुक्रवार को कमा लिए। छपाक के साथ-साथ अजय देवगन की फिल्म तानाजी भी रिलीज हुई है। हालांकि पहले दिन के कलेक्शन के हिसाब से छपाक भले पिछड़ती दिख रही हो लेकिन फिल्म के बजट और इसे मिले स्क्रीन्स के हिसाब से ये कलेक्शन औसत से बेहतर है। 

बता दें कि छपाक को चार राज्यों में टैक्स फ्री किया जा चुका है। पहले इसे छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पुडुचेरी में टैक्स फ्री किया गया था। बाद में इसे राजस्थान में टैक्स फ्री कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें