फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो गया दीपिका पादुकोण के 34वें बर्थडे प्लान का खुलासा, पति रणवीर के साथ नहीं बल्कि ऐसे बिताएंगी दिन

Thu, 02 Jan 2020 02:37 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media
हिंदी सिनेमा की हीरोइन नंबर वन इस साल अपना जन्मदिन खास तरीके से मनाने की पूरी तैयार कर चुकी हैं। रात को पति रणवीर सिंह के साथ केक काटने के बाद दीपिका सुबह सुबह उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होने वाली हैं। सूबे की राजधानी में वह कुछ खास लोगों के साथ खास तरह से जन्मदिन मनाने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 4
deepika padukone - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण के करीबी बताते हैं कि वह इस साल अपने जन्मदिवस पर लखनऊ के शीरोज कैफे में वक्त बिताएंगी। शीरोज कैफे एक बेहद खास कैफे है जिसे एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा चलाया जाता है। अपनी अगली फिल्म 'छपाक' में दीपिका एक एसिड अटैक पीड़ित के रूप में नजर आएंगी। एक सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म में इस किरदार को वो संघर्ष दिखाया जाएगा जिसके चलते सर्वोच्च न्यायालय को देश में तेजाब की बिक्री को लेकर फैसला सुनाना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 4
Deepika Padukone - फोटो : Social Media
दीपिका की योजना लखनऊ में शीरोज कैफे में वक्त बिताने के बाद कुछ और लोगों से भी मिलने की है, जिसकी योजना पर अब भी काम चल रहा है। लखनऊ के बाद वह दिल्ली पहुंचेंगी और रविवार की शाम से ही फिल्म के प्रचार का काम शुरू कर देंगी। 
विज्ञापन

4 of 4
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दीपिका फिल्म छपाक के बाद मार्च में अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है, जिसमें वह गली बॉय के मशहूर कलाकार सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ दिखेंगी। फिल्म में अनन्या पांडे भी खास किरदार कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें