फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhaava Collection Day 9: विक्की कौशल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'छावा', 'तान्हाजी' को छोड़ा पीछे

Sat, 22 Feb 2025 09:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhaava Movie Box Office Collection Day 9: फिल्म 'छावा' विक्की कौशल के करियर की सबसे कामयाब फिल्म बन गई है। इसने हाल ही में 'तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर' के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
1 of 5
छावा - फोटो : यूट्यूब
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले हफ्ते के बाद भी फिल्म देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है।
Nargis Fakhri Boyfriend: नरगिश फाखरी को रास आया कश्मीरी लड़का, जानें उनके पति के बारे में सबकुछ
विज्ञापन

2 of 5
छावा - फोटो : यूट्यूब
पहले हफ्ते में ही बटोरे 200 करोड़
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'छावा' पहले ही हफ्ते में छप्परफाड़ कमाई करने में कामयाब रही है। सात दिनों में यह फिल्म टिकट खिड़की पर 219.25 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। इससे पहले विक्की की किसी भी फिल्म ने अब तक इतनी तेज 200 करोड़ का सफर तय नहीं किया था।
Samay Raina: समय रैना ने सभी वीडियो डिलीट करने के बाद यूट्यूब पर डाली पहली पोस्ट, हजारों लोगों ने किया लाइक
विज्ञापन

3 of 5
छावा - फोटो : यूट्यूब
विक्की के करियर की सबसे कामयाब फिल्म
'छावा' ने विक्की के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा  दिया है। फिल्म में उनकी अदाकारी की जमकर प्रशंसा हो रही है। कमाई के मामले में यह उनके करियर अब सबसे कामयाब फिल्म बन चुकी है। इससे पहले यह तमगा 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के पास था।

4 of 5
छावा - फोटो : अमर उजाला
फिल्म ने अब तक की इतनी कमाई
नौवें दिन 'छावा' की कमाई में शुक्रवार के मुकाबले 63.5 फीसदी से ज्यादा का उछाल नजर आया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दूसरे शनिवार को फिल्म ने 38.82 करोड़ रुपये की कमाई की है। देर रात तक इन आंकड़ों में बड़ा बदलाव भी नजर आ सकता है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 281.57 करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छावा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर को पीछा छोड़ा
'छावा' ने 'तान्हा: जी द अनसंग वॉरियर' की कुल कमाई को महज नौ दिनों में ही पीछे छोड़ दिया है। अजय देवगन अभिनीत फिल्म ने टिकट खिड़की पर 279.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह फिल्म अब 'पद्मावत' के लाइफटाइम कलेक्शन ने बस पीछे है। साल 2018 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 302.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें