फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhaava Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' की जारी है तूफानी रफ्तार, पहले हफ्ते में कमाई 200 करोड़ के पार

Thu, 20 Feb 2025 10:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhaava Movie Box Office Collection Day 7: 'छावा' इन दिनों टिकट खिड़की पर कमाल दिखा रही है। पहले हफ्ते में यह फिल्म 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम
मैडॉक फिल्म्स के लिए इस साल की शुरुआत काफी अच्छी रही है। पहले 'स्काई फोर्स' ने 100 करोड़ का कलेक्शन किया और अब 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। आइए जानते हैं कि पहले सप्ताह में विक्की कौशल अभिनीत इस फिल्म ने कितना कारोबार किया है।
Stage Censor Board: मंचीय प्रस्तुतियों को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया अलर्ट, मंचन से पहले सेंसर जरूरी
विज्ञापन

2 of 5
छावा - फोटो : यूट्यूब
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'छावा'
लक्ष्मण उतेकर की फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म की छप्परफाड़ कमाई के बाद यह इस साल की सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है। साथ ही, विक्की कौशल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में भी यह दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। पहले नंबर पर साल 2019 में आई फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' है।
Movies On Women Empowerment: महिलाएं आज ही देख लें ये सामाजिक फिल्में, जिसमें अपने हक के लिए लड़ती हैं एक्टर्स
विज्ञापन

3 of 5
छावा - फोटो : अमर उजाला
पहले हफ्ते में छावा ने बटोरे इतने करोड़
'छावा' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले छह दिनों में 197.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सातवें दिन फिल्म ने 17.61 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 215.36 करोड़ रुपये हो गई है।

4 of 5
छावा - फोटो : यूट्यूब
विक्की कौशल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप पांच फिल्में
फिल्म  कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक 245.36
छावा                                       215.36
राजी                                        123.84
सैम बहादुर 92.38
जरा हटके जरा बचके 88 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छावा - फोटो : यूट्यूब
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पीरियड वॉर ड्रामा हिंदी फिल्मों की अगर बात की जाए तो इसमें पहले पायदान पर 'पद्मावत' है। वहीं, दूसरे नंबर पर 'तान्हा जी द अनसंग वॉरियर' है। 'छावा' तीसरे नंबर पर इस सूची में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें